अपडेटेड 6 March 2026 at 08:41 IST

रोमांस करती, सुख-दुख बांटती और...ये लड़की ऑनलाइन गर्लफ्रेंड बन करती है सबकुछ, मर्द मिलते नहीं फिर भी कमाती है करोड़ों रुपए

तस्‍वीर में आप जिस लड़की को देख रहे हैं वो आपसे बात करेगी, आपका सुख-दुख बांटेगी, आपके रोजमर्रा की चीजों का ख्‍याल रखेगी। और तो और आपके साथ रोमांस करेगी और आप जिस तरह चाहें आपको खुश करेगी।

रोमांस करती, सुख-दुख बांटती और...ये लड़की ऑनलाइन गर्लफ्रेंड बन करती है सबकुछ, मर्द मिलते नहीं फिर भी कमाती है करोड़ों रुपए | Image: Instagram

तस्‍वीर में आप जिस लड़की को देख रहे हैं वो आपसे बात करेगी, आपका सुख-दुख बांटेगी, आपके रोजमर्रा की चीजों का ख्‍याल रखेगी। और तो और आपके साथ रोमांस करेगी और आप जिस तरह चाहें आपको खुश करेगी। लेकिन सबकुछ होगा वर्चुअल यानी की ऑनलाइन। जी हां ऑस्‍ट्रेलिया की रहने वाली लिलिथ लॉज (29) पैसा कमाने के लिए लोगों की वर्चुअल गर्लफ्रेंड बन जाती है और ऐसा कर वो साल में 1.84 करोड़ रुपए कमा रही है।

लिलिथ कहती हैं कि मर्द उनसे मिलना भी नहीं चाहते और उनके पास इस बात का जवाब है कि जिन पुरुषों के पास उनसे आमने-सामने मिलने का विकल्प है, वो भी अपना रिश्ता उनसे ऑनलाइन क्यों रखना पसंद कर रहे हैं। मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, वह ऑनलाइन डेटिंग करने वालों में से एक बनकर हजारों डॉलर कमा रही है और उसे अपने बैंक बैलेंस को बढ़ाने के लिए ग्राहकों में से कुछ से व्यक्तिगत रूप से मिलने की भी जरूरत भी नहीं है. लिलिथ ने कहा कि जब पुरुष उनसे मिलने के लिए बुकिंग करते हैं, तो वो अक्सर आखिरी मिनट में रद्द कर देते हैं, लेकिन फिर भी पैसों का भुगतान करते हैं।

PC- Instagram

मिलना नहीं चाहते मर्द, ऑनलाइन ही करते हैं एंजॉय

लिलिथ ऑस्‍ट्रेलिया के ब्रिस्‍बेन में रहती हैं। उसका कहना है कि कई ऐसे मर्द हैं जो आमने-सामने मिलना नहीं चाहते। वो सिर्फ इस बात से खुश होते हैं कि उनकी एक ऑनलाइन गर्लफ्रेंड है। लिलिथ ने बताया कि वो पुरुषों से चैटिंग कर और ऑनलाइन रिलेशनशिप बनाकर पैसे कमाती हैं। वो उनसे फेस-टू-फेस मिलती भी नहीं हैं। उनके इंस्टाग्राम पर हजारों फॉलोअर्स हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि पुरुष उनसे आमने-सामने से मिलने के लिए मीटिंग बुक करते हैं, पर अधकितर बार वो आखिरी वक्त पर मीटिंग कैंसिल कर देते हैं। ऐसे मौकों पर वो उन आदमियों का एडवांस में दिया गया रुपये लौटाती ही नहीं हैं।

PC- Instagram

इस लिए वर्चुअल रिश्‍ता रखना चाहते हैं मर्द

लिलिथ कहती हैं कि ‘अगर लोग मेरे पेज पर बहुत एक्टिव रहते हैं, खूब चैट करते हैं और खूब पैसे खर्च करते हैं, तो मुझे लगता है कि वो सचमुच खुद को यह यकीन दिला लेते हैं कि रिश्ता एक गर्लफ्रेंड का है, लेकिन जब वो मुझसे व्यक्तिगत रूप से मिलते हैं, नकद भुगतान करते हैं और टाइम खत्म होने पर चले जाते हैं, तो मुझे लगता है कि इससे उनके मन में बनी कल्पना टूट जाती है’।

Pc- Instagram

लिलिथ के अनुसार, उनके फैंस आमतौर पर अधिक उम्र के और थोड़े चिंतित स्वभाव के होते हैं। उनका दावा है कि आमने-सामने मिलने का विकल्प होने के बावजूद वो अपना रिश्ता वर्चुअल रखना पसंद करते हैं और उनसे कभी न मिलने से संतुष्ट हैं। लिलिथ का मानना है कि पुरुषों को अपने घर के आरामदायक माहौल में रहकर उनसे बातें करना अच्छा लगता है, बस इस वजह से ही वो उनसे वर्चुअली ही जुड़ना चाहते हैं। कई पुरुष शर्माते हैं, इसलिए वो ऑनलाइन ज्यादा सहज रहते हैं।

PC- Instagram

सालाना कमाती हैं करोड़ों रुपए

लिलिथ बीते 4 सालों से आपत्तिजनक कंटेंट को ऑनलाइन बेच रही हैं। वो एक क्लब में डांसर के रूप में काम कर रही थीं, तब उन्होंने इस काम को शुरू किया था। एक रेगुलर ग्राहक ने उन्हें कहा था कि ऑनलाइन अच्छी कमाई कर सकती हैं। शुरुआती दिनों में वो ज्यादा रुपये नहीं कमा रही थीं, पर धीरे-धीरे उनकी कमाई बढ़ने लगी, हालांकि, उसके लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी। अब उनका कहना है कि वो सब्स्क्रिप्शन बेस्ड वेबसाइट्स से 2 करोड़ रुपये तक की कमाई कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें-  ब्वॉयफ्रेंड ने रेप कर बस स्‍टैंड पर छोड़ा, फिर मदद के नाम पर लिफ्ट देने वाले ने...एक दिन में दो बार बलात्कार के बाद युवती की हत्या से सनसनी

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 6 March 2026 at 08:41 IST