अपडेटेड 19 May 2025 at 09:57 IST
NASA की चेतावनी से हड़कंप! खतरनाक स्पीड से धरती की ओर बढ़ रहा तबाही मचाने वाला एस्टेरॉयड, जिसकी गति जान कांप जाएंगे
इसका नाम 'एस्टेरॉयड 2003 MH4' है। एस्टेरॉयड लगभग 335 मीटर चौड़ा यानी इसका आकार तीन फुटबॉल मैदानों के बराबर बताया जा रहा है।
NASA warning: धरती पर फिर एक बार बड़ा खतरा मंडरा रहा है, जिससे तबाही मचने की आशंका है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ रहे विशालकाय एस्टेरॉयड को लेकर चेतावनी जारी की है। अगर यह धरती से टकराया तो बड़ी तबाही की आशंका है। NASA के वैज्ञानिकों के अनुसार एस्टेरॉयड 24 मई 2025 को पृथ्वी के बेहद पास से गुजरेगा। इसकी रफ्तार इतनी तेज है जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
इसका नाम 'एस्टेरॉयड 2003 MH4' है। एस्टेरॉयड लगभग 335 मीटर चौड़ा यानी इसका आकार तीन फुटबॉल मैदानों के बराबर बताया जा रहा है।
14 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से बढ़ रहा एस्टेरॉयड
NASA के अनुसार 1,110 फीट का विशालकाय एस्टेरॉयड धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा है। 2003 MH4 14 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से चल रहा है। 24 मई को यह पृथ्वी के पास से गुजरेगा। एस्टेरॉयड 2003 MH4 को धरती के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है। इसके पीछे दो वजह हैं। पहली वजह है इसका आकार।
इसलिए माना जा रहा खतरनाक
दरअसल, NASA का मानना है कि 150 मीटर या उससे बड़े आकार के एस्ट्रॉयड्स धरती के लिए खतरनाक हो सकते हैं। इस एस्टेरॉयड का साइज तो इससे काफी बड़ा है। दूसरी वजह यह है कि एस्टेरॉयड 2003 MH4 धरती से 6.68 मिलियन किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाला है। भले ही सुनने में दूरी काफी ज्यादा लग रही हो, लेकिन अंतरिक्ष के मामले में देखा जाए तो इसे नजदीक ही कहा जाता है।
यहां यह भी जानना जरूरी है कि यह एस्टेरॉयड अपोलो ग्रुप का हिस्सा है। यह एस्टेरॉयड्स का ऐसा ग्रुप है जिनकी कक्षाएं पृथ्वी की कक्षा को पार करती हैं। इस ग्रुप के एस्टेरॉयड्स 21,000 से भी ज्यादा की संख्या में है, जिनकी भविष्य में टकराने की संभावनाएं बनी हुई है।
धरती से टकराने की संभावना नहीं…
बात 2003 MH4 की करें तो वैसे तो यह धरती से टकराने वाला नहीं है, लेकिन इसकी कम दूरी और साइज दोनों को देखते हुए इसे खतरे की कैटेगरी में रखता गया। वैज्ञानिक एस्टेरॉयड की हर गतिविधि पर नजर बनाए रखे हुए हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 19 May 2025 at 09:57 IST