अपडेटेड 23 March 2026 at 20:44 IST
'मैंने नहीं उन्होंने कॉल किया, अब कोई युद्ध, परमाणु हथियार नहीं होंगे, एक अच्छी डील...', ट्रंप ने दुनिया को अचानक दे दी खुशखबरी
ईरान-इजरायल जंग अब कुछ दिनों तक शांत नजर आने वाला है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ 5 दिनों के लिए हमला टाल दिया है। इस बीच ट्रंप ने कहा ईरान ने कॉल किया और वो एक डील करना चाहते हैं।
ईरान-इजरायल जंग को लेकर एक राहत की खबर आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने खुद अमेरिकी रक्षा विभाग को ये निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रंप ने यह फैसला पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच हुई सकारात्मक बातचीत के बाद लिया है।
ईरान पर सैन्य हमले को पांच दिनों तक टाले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा दोनों देशों के बीच मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को पूरी तरह खत्म करने को लेकर गंभीर चर्चा चल रही है। हमला रुकने के बाद ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैंने कॉल नहीं किया। उन्होंने यानी ईरान ने कॉल किया। ईरान एक डील करना चाहते थे। हम डील करने के लिए बहुत तैयार हैं।
मैंने कॉल नहीं किया, ईरान ने कॉल किया-डोनाल्ड ट्रंप
ईरानी पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाले जाने के बाद मीडिया से मुखातिब होते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा 'मैंने कॉल नहीं किया; उन्होंने (ईरान ने) कॉल किया। वे एक डील करना चाहते थे। हम डील करने के लिए बहुत तैयार हैं। यह एक अच्छी डील होने वाली है। अब कोई युद्ध, परमाणु हथियार नहीं होंगे; वे इस बात पर सहमत हो गए हैं कि उनके पास अब परमाणु हथियार नहीं होंगे।
ईरानी तेल को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा 'मैं बस चाहता हूं कि सिस्टम में जितना हो सके उतना तेल हो। आपके पास ऐसे जहाज हैं, जो तेल से भरे हुए हैं। इसे वहीं रखने के बजाय, मैं चाहूंगा कि यह सिस्टम में चला जाए। ईरान को मिलने वाली कोई भी छोटी रकम इस युद्ध में कोई असर नहीं डालेगी।
ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध पांच दिनों के लिए टला
गौरतलब है कि आज दोपहर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर कहा, 'ईरान के साथ पिछले दो दिनों में बेहद सकारात्मक और उत्पादक बातचीत हुई है, जिसका उद्देश्य मिडिल ईस्ट में जारी टकराव का पूर्ण समाधान निकालना है। दोनों देशों के बीच इन गहन और विस्तृत चर्चाओं के सकारात्मक रुख को देखते हुए, जो पूरे सप्ताह जारी रहेंगी, मैंने अमेरिकी रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि ईरान के पावर प्लांट्स और ऊर्जा ढांचे पर सभी सैन्य हमलों को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया जाए।'
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 23 March 2026 at 20:37 IST