'पाकिस्तान आकर मत खेलो वरना...', सुपर लीग खेलने वाले कई विदेशी खिलाड़ियों को मिली धमकी, PSL पर गहराया संकट
पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत 26 मार्च को होने वाली है। PSL शुरू होने से पहले इस लीग में शामिल होने वाले विदेशी खिलाड़ियों को धमकी मिली है। धमकी के बाद टूर्नामेंट में विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Pakistan Super League: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की शुरुआत 26 मार्च को होने वाली है। पीएसएल शुरू होने से ठीक पहले ही इस टूर्नामेंट पर खतरे की घंटी बज चुकी है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान जैसे देश में सक्रिय आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के धड़े जमात-उल-अहरार ने विदेशी खिलाड़ियों को लेकर खुलेआम धमकी दी है। आतंकी संगठन ने साफ कहा है कि विदेशी क्रिकेट बोर्डस अपने खिलाड़ियों को PSL में खेलने के लिए पाकिस्तान न भेजें।
PSL में विदेशी खिलाड़ी को लेकर TTP की धमकी
दरअसल, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) एक आतंकी संगठन है और इस संगठन के खुलेआम धमकी दी है कि अगर कोई विदेशी खिलाड़ी PSL खेलने के लिए पाकिस्तान जाता है और खिलाड़ियों के साथ कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। आतंकी संगठन TTP का बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस धमकी के बाद टूर्नामेंट में विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
PSL में कई बड़े विदेशी खिलाड़ी हैं शामिल
आपको बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) कई बड़े विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से कई खिलाड़ी कई टीम का कप्तान भी है। जैसे-ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर कराची किंग्स की कप्तानी करेंगे। स्टीव स्मिथ मुल्तान सुल्तांस की ओर से डेब्यू करेंगे और कप्तानी भी करेंगे।
PSL में इनके अलावा, मार्नस लाबुशेन, मोईन अली, डेवोन कॉन्वे और एडम जम्पा जैसे कई विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। ऐसे में इन विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि आतंकी संगठन ने वार्नर और स्मिथ जैसे दिग्गजों का नाम लेकर धमकी दी है।
Advertisement
क्या खाली स्टेडियम में होगा मैच?
बताया जा रहा है कि स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि PSL 2026 के सभी मैच बिना दर्शकों के खेले जाएंगे। वहीं, ओपनिंग सेरेमनी रद्द कर दी गई है। आपको बता दें कि PSL में कुल 44 मैच खेले जाएंगे और यह टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होगा।