दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता अमेरिका से पहुंचा बेंगलुरु... कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, बंगला लग्जरी कार सब पर पड़ेगा भारी, VIDEO
दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता अमेरिका से बेंगलुर पहुंचा है। कुत्ते की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे, देखें Video।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Most Expensive Wolfdog: बेंगलुरु के एक शख्स ने दुनिया के सबसे महंगा कुत्ता खरीदा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। कुत्ते की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। एस सतीश नाम के शख्स ने दुनिया के सबसे महंगे कुत्ते को खरीदा है। इसकी कीमत लगभग 5.7 मिलियन डॉलर यानि कि लगभग 50 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि कुत्ते के मालिक एस सतीश एक मशहूर डॉग ब्रीडर हैं।
सतीथ को महंगे-महंगे नस्ल के कुत्ते खरीदना बेहद पसंद है। कैडाबॉम्ब ओकामी नाम के वुल्फडॉग को 50 करोड़ की कीमत में खरीदा है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वुल्फडॉग एक भेड़िया और कोकेशियान शेफर्ड के बीच का क्रॉस ब्रीड है।
सतीश के पास हैं 150 से अधिक नस्ल के कुत्ते
कहा जा रहा है कि एस सतीश के पास 150 से भी ज्यादा अलग-अलग नस्लों के कुत्ते हैं। और अब इस कड़ी में एक और कुत्ते की नस्ल को शामिल कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सतीश इसे लेकर कहते हैं, "मैंने इस कुत्ते को खरीदने पर 50 मिलियन रुपये खर्च किए क्योंकि मुझे कुत्तों का शौक है और मैं अनोखे कुत्तों को पालना और उन्हें भारत में पेश करना चाहता हूं।"
हर दिन 3 किलो कच्चा मांस खाता है ये कुत्ता
इसका जन्म अमेरिका में हुआ है। कैडाबॉम्स ओकामी केवल आठ महीने का है। हालांकि, उसका वजन पहले से ही 5 किलोग्राम से अधिक है। यह हर दिन 3 किलो कच्चा मांस खाता है। अमेरिकन केनेल क्लब के अनुसार, ओकामी आंशिक रूप से शेफर्ड नस्ल है, और मूलतः यह एक संरक्षक नस्ल है, जो अपनी सुरक्षात्मक प्रवृत्ति और बुद्धिमत्ता के लिए जानी जाती है, जिसे "कभी भी हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।"
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 20 March 2025 at 14:59 IST