नोचे बाल और खूब चले मुक्के... जब अचानक मुंबई लोकल ट्रेन में भिड़ी महिलाएं, बीच सफर में जमकर की मारपीट; VIDEO VIRAL
सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रेन के भीतर से दो महिलाओं के बीच के लड़ाई-झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। उन्होंने एक दूसरे के बाल तक नोच डाले।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Mumbai Local Video: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से एक बार फिर मारपीट का वीडियो सामने आया है। यहां दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों के बीच खूब मुक्के भी चले। इतना ही नहीं, उन्होंने एक-दूसरे के बाल भी नोचे।
वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन खचाखच भरी हुई है। देखकर लग रहा है कि कोच में ठीक से पैर रखने तक की जगह नहीं है। इसी भीड़भाड़ के बीच अचानक किसी बात को लेकर दो महिलाओं के बीच पहले बहस होती है। फिर देखते ही देखते उनके बीच हाथापाई शुरू हो जाती है।
मुंबई लोकल में जमकर चले घूंसे
यह मामला इतना बढ़ जाता है कि लात-घूंसे-मुक्के तक चल जाते हैं। इस दौरान आसपास खड़ी महिलाएं बीच-बचाव करने की कोशिश करती हैं। वे दोनों को अलग करने में जुटी होती हैं। हालांकि, दोनों झगड़ालू महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल इतनी मजबूती से पकड़े होते हैं कि छुड़ाना मुश्किल हो गया।
लड़ाई देख लोगों के उड़े होश
इस पूरे क्लेश को मौके पर मौजूद एक महिला यात्री ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद उसने इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो देखते ही देखते जंगल की आग की तरह फैल गया। वीडियो को @gharkekalesh नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'मुंबई लोकल ट्रेन में महिलाओं के बीच WWE रॉयल रम्बल जैसा झगड़ा'।
यूजर्स बोले- मजा नहीं आ रहा
वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'हमेशा एक लंबी और एक छोटी ही होती है।' दूसरे यूजर ने लिखा, ' मजा नहीं आ रहा है।' वहीं अन्य यूजर्स ने भी इसी तरह से रिएक्ट किया।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 15 September 2026 at 13:07 IST