अपडेटेड 20 January 2026 at 14:51 IST
Snake Viral Video: महिला पका रही थी सब्जी, बगल में पालतू बिल्ली; तभी अचानक कढ़ाई में गिरा सांप, फिर जो किया उसे देखकर दबा लेंगे दातों तले उंगलियां
इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में एक सांप अचानक किचन में दस्तक देता दिखा। वो जैसे ही चिमनी से अंदर बढ़ा, खौलती हुई सब्जी में जा गिरा। इसके बाद महिला ने जो किया वो रोंगटे खड़े कर देगा।
Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देख आपकी आंखें भी फटी की फटी रह जाएगी। एक महिला ने खाना बनाते हुए सांप को ही पका डाला।
वायरल हो रहे वीडियो में महिला रसोई के भीतर खाना पकाती नजर आ रही है। वो गैस पर रखे पैन में सब्जी चला ही रही होती है कि तभी चिमनी से सांप रेंगते हुए आ जाता है। इस दौरान वो अचानक खौलते हुए बर्तन में ही गिर पड़ता है।
खौलते बर्तन में गिरा सांप फिर…
लेकिन महिला की हिम्मत तो देखिए उसने बिना घबराए सांप को बर्तन में ही कैद कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप जैसे ही खौलते बर्तन में गिरता है, वो ढक्कन लगा देती है। इस तरह से सांप भी सब्जी के साथ ही पका दिया जाता है।
सांप देख चिल्लाने लगी बिल्ली
पूरा नजारा देख बिल्ली भी चौंकन्नी हो जाती है। बिल्ली जोर-जोर से चिल्लाने लगती है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। महिला की बहादुरी को खूब सराहा जा रहा है। ये पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इस पर 6 अक्तूबर 2025 की तारीख नजर आ रही है।
वीडियो देख चौंके नेटिजंस
वीडियो को @Digital_khan01 नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'बिन बुलाया मेहमान जब खाने की खुशबू से सांप भी खुद को रोक न पाया। पर शुक्र है कि ढक्कन सही समय पर बंद हो गया। किस्मत अच्छी थी कि कैमरा चल रहा था, वरना इस 'नागिन' वाली रेसिपी पर कोई यकीन ही नहीं करता।' वीडियो को खबर लिखे जाने तक 350.2K बार देखा जा चुका है।
लोग बोले- सही समय पर ढक्कन बंद वरना…
वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'ये तो सच में बहुत खतरनाक हो सकता था! सही समय पर ढक्कन बंद हो गया, नहीं तो लेने के देने पड़ जाते।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कभी-कभी किस्मत भी किचन में पहरा देती है। ढक्कन और कैमरा दोनों सही समय पर काम आ गए!' एक और ने लिखा, 'किस्मत ने किचन में भी परफेक्ट टाइमिंग दिखा दी।' एक अन्य ने लिखा, 'बिल्ली का रिएक्शन बढ़िया है।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 20 January 2026 at 14:51 IST