VIDEO: रील की खुमारी जान पर भारी! लाल साड़ी पहनकर लड़की बर्फ में बना रही थी REEL, तभी बिगड़ गई हालत; आगे जो हुआ...
सोशल मीडिया पर चंद व्यूज और लाइक पाने की चाहत लोगों पर इस कदर हावी है कि वो अपनी जान भी जोखिम में डाल देते हैं। ऐसा ही कुछ इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में भी देखने को मिल है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक लोगों पर ऐसी चढ़ी है कि उसके आगे उन्हें कुछ नहीं दिखता। फेम पाने के लिए वो अपनी जान तक खतरे में डालने से नहीं हिचकिचाते। चंद लाइक्स और व्यूज के लिए लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिला। यहां एक लड़की ने बर्फीली जगह पर कम कपड़ों में रील बनाई, लेकिन इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
वायरल हो रहे वीडियो में लड़की बर्फीली वादियों में सिर्फ साड़ी में नजर आ रही है। बर्फीले मैदान में माइनस तापमान में साड़ी पहनी लड़की रील बनाती दिखाई दे रही है। इस कदर ठंड में उसका इतना बड़ा कदम उठाना ही लोगों को ताज्जुब कर रहा है। हद तो तब हो गई, जब कड़ाके की ठंड में सिकुड़ने के बाद भी वो रील शूट करना जारी रखती है।
बर्फीली वादियों में बिगड़ी लड़की की तबीयत
गौरतलब है कि पहाड़ों पर टेंपरेचर माइनस होता है। इसके अलावा वहां ऑक्सीजन लेवल भी काफी कम रहता है। यही वजह है कि पतली साड़ी में लड़की की तबीयत बिगड़ गई। अचानक से उसका ऑक्सीजन लेवल गिर गया। इसके बाद उसके सिर में तेज दर्द होने लगा और उसे चक्कर आने लगे। हालत ऐसी हो गई कि वो बेहोश होने लगी और जोर-जोर से रोने लगी।
हालत बिगड़ने पर दिया गया ऑक्सीजन
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की की हालत बिगड़ते देख उसे जैकेट पहनाया गया। फिर ऑक्सीजन सिलेंडर के जरिये उसे ऑक्सीजन दिया गया। अगर समय पर ऐसा न किया जाता तो उसकी जान पर भी बन आ सकती थी।
Advertisement
इस वीडियो को @AkhiKiDuniya नाम के फेसबुक हैंडल से शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा जा चुका है। पहले आप भी ये वीडियो देख लीजिए…
लोगों ने लड़की को लिया आड़े हाथों
वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'रील्स के चक्कर में सुरक्षा भूलना समझदारी नहीं बेवकूफी है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सोचो अगर यमराज को डांस पसंद आ जाता तो टिकट कट चुका होता था।' एक यूजर ने चेताते हुए कहा, ‘लाइक के लिए अपनी जान जोखिम में डालना कहां की समझदारी है?’