NOIDA: बॉयफ्रेंड संग जूडियो में शॉपिंग कर रही थी महिला, पति ने रंगे हाथों पकड़ कर दी धुनाई; हाई वोल्टेज ड्रामे का VIDEO VIRAL

दिल्ली से सटे नोएडा में एक पति ने अपनी पत्नी को दूसरे मर्द के साथ देखकर उसकी सरेआम जमकर धुनाई कर दी। इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Viral Video | Image: x

Viral Video: नोएडा में एक नामी शोरूम से हाई वोल्टेज ड्रामे का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ शॉपिंग करने पहुंची थी, लेकिन उसे भनक भी नहीं थी कि उसका पति चुपके से उसका पीछा कर रहा है। ऐसे में जैसे ही दोनों शॉपिंग में मशगूल हुए, पीछे से आए पति ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। अपनी पत्नी को दूसरे मर्द के साथ देख पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उसने आव देखा न ताव और सरेआम पत्नी की धुनाई शुरू कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पूरा मामला दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-49 स्थित जूडियो शोरूम का बताया जा रहा है। शोरूम में अचानक हुई मारपीट से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी शॉपिंग छोड़कर पति-पत्नी और प्रेमी के बीच चल रहे तमाशे को देखने जुट गए।

पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा

पति ने पत्नी को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके चेहरे और शरीर पर कई जगह चोट आईं। इस दौरान आस-पास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करते हुए पति को शांत कराने की कोशिश, लेकिन उसने एक न सुनी। हाई वोल्टेड ड्रामे की जानकारी मिलते ही मौके पुलिस पहुंची और दोनों पति-पत्नी को थाने ले गई।

प्रेमी के साथ मिलकर 18 हजार की शॉपिंग की

बताया जा रहा है कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करीब 18 हजार से ज्यादा की शॉपिंग की। खैर, घटना के वक्त मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे ड्रामे का वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

June 6, 2026

'Buy 1 Get 2 Free वाली स्कीम चल रही थी'

इस घटना पर लोग मिले-जुले रिएक्शंस दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दोनों प्रेम के पंछियों की अच्छी तरह से कुटाई कर दी गई। कोई अलग ही लेवल का प्यार है।' दूसरे यूजर ने कुटाई के बाद महिला के चेहरे का जिक्र कर लिखा, 'लाल क्या ये तो बिल्कुल सुर्ख हो रहे हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लग रहा है जूडियो में उस दिन Buy 1 Get 2 Free वाली स्कीम चल रही थी!'

यह भी पढ़ें: मनाली का लुत्फ उठा रही थी विदेशी महिला, अचानक आए लड़के ने किया बैड टच

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 6 June 2026 at 13:34 IST