अपडेटेड 10 February 2026 at 11:54 IST

VIRAL: बाबुल जो तुमने सिखाया... जब 'बहू' बनी नन्ही बच्ची, सिर पर पल्लू रख बड़ों का लिया आशीर्वाद; VIDEO देख भावुक हुए लोग

इन दिनों एक बच्ची का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें वो सिर पर पल्लू रख सभी बड़ों का आशीर्वाद लेती है। इस दौरान बैकग्राउंड में गाना बज रहा होता है। इस वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। इन दिनों इंटरनेट पर एक नन्ही सी बच्ची का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस क्लिप में उसने उस भावुक पल को बेहद खूबसूरती से दिखाया है, जब शादी के बाद एक लड़की अपने ससुराल के लिए विदा होती है। वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची ने चुनरी ओढ़ी है। चुनरी को साड़ी की तरह लपेटकर उसे पहनाया गया है। उसके सिर पर पल्लू रखा गया है। बैकग्राउंड में 'हम आपके हैं कौन' फिल्म का गाना 'बाबुल जो तुमने सिखाया' बज रहा है।

वीडियो ने लोगों को क्यों किया भावुक?

इस दौरान बच्ची घर के सभी बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लेती है। साथ ही सभी के गले मिलती है। वहीं घर के बड़े भी उससे खूब प्यार से मिलते हैं। ये पूरा सीन बिल्कुल वैसा लग रहा है, जब एक बेटी शादी के बाद अपने ससुराल के लिए विदा होती है। जिस घर में एक बेटी अपना पूरा बचपन और जवानी बिताती है, शादी के बाद उसे उसी घर को पीछे छोड़कर जाना पड़ता है। 

वीडियो से महिलाएं कर पा रही रिलेट

उस वक्त उसकी आंखों के सामने बचपन से जवानी तक की तमाम यादें घूम जाती हैं, लेकिन फिर भी उसे सब कुछ पीछे छोड़कर जिंदगी के एक नए अध्याय की ओर कदम बढ़ाना पड़ता है। जिंदगी भर की याद दिल में समेटे वो भारी दिल से अपना मायका छोड़ ससुराल चली जाती है। नन्ही सी बच्ची की इस वीडियो ने वो पूरा पल चंद सेकंड में आंखों के सामने लाकर रख दिया। इस वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया। खासकर महिलाएं इससे खुद को रिलेट कर पा रही हैं।

'हंसते-हंसते रोना पड़ रहा…'

वीडियो को @veehajain2024 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'हंसते-हंसते रोना पड़ रहा है।' वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा और हजारों बार लाइक किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर इमोशनल रिएक्शंस की भरमार है।  

लोग बोले- एक दिन तो चली ही जाएगी

एक यूजर ने लिखा, 'हर माता-पिता को अपनी बेटी को सबसे सुरक्षित जगह पर रखने का हक है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जिस तरह से वह अपना पल्लू संभाल रही है, गजब।' एक और यूजर ने लिखा, 'छोटी दुल्हन।' एक यूजर ने लिखा, 'सचमुच, हंसना-रोना एक साथ हो रहा है।' वहीं एक ने इमोशनल होते हुए लिखा, 'अभी से उसको पराया महसूस मत कराओ, उसका पूरा बचपन है अच्छी लाइफ एन्जॉय करनी है.. एक दिन तो चली ही जाएगी यार।'

यह भी पढ़ें: VIDEO: 'देखकर आपकी मुस्कुराहट हम होश...', बेटे की गर्लफ्रेंड का बर्थडे कार्ड लग गया पिता के हाथ, फिर बेटियों के सामने जो किया वो VIRAL

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 10 February 2026 at 11:54 IST