अपडेटेड 9 March 2026 at 12:41 IST
जब उत्तराखंड की लड़की के प्यार में पड़ा दिल्ली का लड़का, इंगेजमेंट में पहाड़ी गाने पर लगाने पड़े ठुमके; कमाल के कॉन्फिडेंस से लूट ली महफिल- VIDEO
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कपल का डांस वीडियो वायरल हुआ है जिसके पीछे एक स्वीट सी कहानी छिपी है। इस वीडियो में लड़के ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली।
Viral Video: भारत में शादी-ब्याह का सीजन हो और डांस का रंग न जमे, ऐसा शायद ही मुमकिन है। यह एक ऐसा समय होता है जहां पूरा परिवार और रिश्तेदार इकट्ठा होता है। यहां हर कोई खुलकर मस्ती-मजाक करता है। इसी कड़ी में इन दिनों एक होने वाले दूल्हे-दुल्हन का वीडियो वायरल हुआ है जिन्होंने अपने स्पेशल डे पर साथ परफॉर्म करके स्टेज पर आग लगा दी।
वायरल हो रहा वीडियो इंगेजमेंट का मालूम पड़ रहा है। इसमें कपल स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस देता नजर आ रहा है। दोनों के हाथों में सगाई की अंगूठी भी दिख रही है। ऐसा लग रहा है जैसे कपल रिंग सेरेमनी के बाद परफॉर्म कर रहा है।
पहाड़ी लड़की संग थिरका दिल्ली का लड़का
लड़का और लड़की इस कदर चहकते हुए डांस कर रहे हैं कि हर किसी की निगाहें उन पर थम गई। इतना ही नहीं, मौके पर मौजूद सभी लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। फंक्शन में कपल का डांस वीडियो नेटिजंस का दिल जीत रहा है।
वीडियो बार-बार देखने पर मजबूर हुए लोग
वीडियो को @priyaadhikari_56 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'जब दिल्ली का लड़का पहाड़ी लड़की के प्यार में पड़ता है। पहाड़ी गाने पर नाचना तो पड़ेगा। उनका शुक्रिया… उन्होंने सारे लिरिक्स सीख लिए।' इसके साथ ही बताया गया है कि कपल का साथ में पहला डांस है। उन्हें साथ परफॉर्म करते देख सभी क्रेजी हो गए थे।
लड़के की परफॉर्मेंस ने खींचा ध्यान
वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, ‘इस रील को रीक्रिएट करने के लिए मैं अपनी ’बाल मिठाई' का इंतजार कर रहा हूं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई ने तो आग ही लगा दी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक और पहाड़न, नॉन पहाड़ियों के परिवार का हिस्सा।' एक यूजर ने कहा, 'डांस ये दोनों कर रहे हैं और खुशी मुझे हो रही है।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 9 March 2026 at 12:37 IST