हाथ में फायर गन लेकर दादी ने किया ऐसा 'तांडव', वरमाला की रस्म छोड़ जान बचाने लगे दूल्हा-दुल्हन; मजेदार VIDEO VIRAL

दूल्हा-दुल्हन की वरमाला की रस्म के बीच दादी को अचानक किसी बच्चे ने फायर गन थमा दी। इसके बाद दादी ने ऐसा 'तांडव' मचाया की सभी रस्म छोड़ अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। वीडियो ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है।

Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह के वीडियो वायरल होना अब आम बात हो चुकी है। यहां विवाह से जुड़े अक्सर मजेदार वीडियो तहलका मचाते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों एक दादी का वीडियो सामने आया है जिसमें वो फायर गन लेकर कुछ ऐसा करती है कि हर किसी की सांसे फूला देती है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर वरमाला की रस्म चल रही है। दूल्हा अपनी दुल्हनिया को वरमाला पहना रहा है। उनके आसपास घरवाले मौजूद है। इसी बीच कोई दादी को फायर गन पकड़ा देता है और फिर वरमाला की रस्म छोड़ लोग अपनी जा बचाने को भागे फिरते हैं।

वरमाला के बीच दादी ने काटा 'गदर'

जी हां, जैसे ही दूल्हा दुल्हन के गले में वरमाला डालता है, दादी फायर गन अपने आसपास खड़े लोगों पर ही तान देती है। इससे घबराए दूल्हा-दुल्हन रस्म छोड़ खुद को बचाने में जुट जाते हैं। बाकी रिश्तेदार भी स्टेज से इधर-उधर भागते फिरते हैं। दूसरी ओर दादी फायर गन लेकर धूम मचाती है। उन्हें इसमें खूब मजा आ रहा होता है। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन देखने लायक है। आखिर में जैसे-तैसे कुछ लड़के पहुंचकर दादी के हाथ से फायर गन लेते हैं और फिर कहीं जाकर ये बवाल रुकता है।

वीडियो को मिले करोड़ों व्यूज

इस वीडियो ने लोगों को लोटपोट होने पर मजबूर कर दिया है। दादी के इस अंदाज को लोग बार-बार देख रहे हैं। वीडियो को @yash_yadav_143 नामक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'शादी के 12 बजा दिए। दादी को फायर गन किसने थमा दी?'

Advertisement

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शंस

वीडियो को खबर लिखे जाने तक करोड़ों बार देखा और लाइक किया जा चुका है। मजाल है कि कोई एक बार देखे और रिपीट मोड पर देखने को विवश न हो जाए। कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'दादी भी मजे ले रही है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दूल्हे से पर्सनल दुश्मनी है दादी को।' एक अन्य ने लिखा, 'दादी ने एन वक्त पर हंगामा मचा दिया।' एक और यूजर ने लिखा, 'दादी को पता लग गया कि लव मैरिज है।'

यह भी पढ़ें: 'जादू मंतर...', बच्ची ने दादा-नाना संग मिलकर किया ऐसा धांसू डांस-VIDEO

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड