अपडेटेड 18 July 2025 at 09:34 IST

जब बीच चौराहे पर लड़के ने पुलिस वाले से छीना मोबाइल, फिर करने लगा डांस; पुलिस वाले ने जो किया वो Viral है

सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने पुलिस वाले से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद सीधा नाचने लगा। फिर पुलिस वाले ने जो किया वो वायरल हो गया।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर आजकल रील्स की भरमार है। यहां आए दिन शादी-ब्याह, मस्ती-मजाक समेत तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक लड़के संग पुलिस वाले का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है पुलिस वाला एक बुजुर्ग के साथ कुछ बातें कर रहा होता है। तभी एक लड़का अचानक आता है और उनसे मोबाइल छीन लेता है। फिर इसके बाद जो हुआ वो वाकई आपके चेहरे पर मुस्कान बिखेर देगा।

पुलिस वाले से मोबाइल छीन लगा नाचने

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि लड़का मोबाइल छीनते ही उत्तराखंड का कुमाऊंनी सॉन्ग 'ठुमक ठुमक, जब हिट छै तू पहाड़ी बाट्यूं मा...' पर थिरकने लग जाता है। ये देख कुछ देर के लिए पुलिसवाला सकते में आ जाता है।

आगे पुलिस वाले ने क्या किया?

लेकिन ये क्या इसके बाद पुलिस वाला भी उसके साथ स्टेप से स्टेप मिलाने लगता है। डांस करते वक्त पुलिसवाले के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान होती है। डांस के बीच लड़का अचानक अपने सिर से टोपी हटा देता है जिसके बाद पूरी लाइमलाइट उसका बाल ले जाता है। उसके बाल इतने घने और फ्लफी होते है कि नजरें नहीं हटती। हालांकि कुल मिलाकर पुलिस वाले के साथ लड़के का डांस खूब पसंद किया जा रहा है।

वायरल वीडियो पर क्या बोले लोग?

इस वीडियो को Noel नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'भारतीय पुलिस।' इस वीडियो को महज एक दिन पहले ही पोस्ट किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक 49.2M व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को 2.5M लाइक मिल चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है।  एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'इसलिए हमारा इंडिया पीछे है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अंकल ने पूरी जिंदगी इस पल का इंतजार किया।' एक और यूजर ने लिखा, 'बेस्ट डांसर।' एक अन्य यूजर ने पुलिस वाले के लिए लिखा,'अंकल का मूड सही है शायद।' 

यह भी पढ़ें: इंगेजमेंट में लड़के ने लड़की का हाथ पकड़ किया कुछ ऐसा, VIDEO VIRAL
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 18 July 2025 at 09:34 IST