डॉक्टर का ग्लब ही छोड़ने को तैयार नहीं नवजात शिशु, पूरी जान लगाकर पकड़े रहा, बेबी की ताकत देख इंटरनेट हैरान, देखें क्यूट VIDEO

Viral Video: इस क्यूट वीडियो में वो नवजात शिशु डॉक्टर का ग्लब ही छोड़ने को तैयार ही नहीं हो रहा था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर करोड़ों में व्यूज मिले हैं।

Follow :  
×

Share


Newborn Baby Holds Doctor's Glove In Viral Video | Image: X

Viral Video: छोटे बेबीज की वीडियो देखना सभी को काफी पसंद होता है। उनकी क्यूटनेस देख तुरंत ही मूड हल्का हो जाता है। ऐसा ही एक बेहद प्यारा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है जिसमें एक नवजात शिशु यानि न्यूबोर्न बेबी अपनी ताकत से नेटिजंस को हैरान कर रहा है। 

इस क्यूट वीडियो में वो नवजात शिशु डॉक्टर का ग्लब ही छोड़ने को तैयार ही नहीं हो रहा था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर करोड़ों में व्यूज मिले हैं और अभी भी बढ़ते ही जा रहे हैं। दर्शक इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

डॉक्टर का ग्लब पकड़े दिखा न्यूबोर्न बेबी

वीडियो में दिख रहे इस डॉक्टर का नाम डॉ. इस्लाम एल्दे (Dr Islam Eldeh) बताया जा रहा है। बेबी की डिलीवरी के बाद उसे इस दुनिया में आए कुछ ही मिनट हुए होंगे कि उसने अपनी पूरी ताकत लगाकर डॉक्टर का ग्लब पकड़ लिया और उसे छोड़ने को ही तैयार नहीं हो रहा था। डॉक्टर ने अपना हाथ छुड़ाने के लिए न्यूबोर्न बेबी के गुदगुदी करने की भी कोशिश की, बच्चा रोने लगा लेकिन उसने ग्लब नहीं छोड़ा। 

interesting

न्यूबोर्न बेबी की ताकत देख इंटरनेट हैरान

जहां सोशल मीडिया पर नेटिजंस उस बेबी की ताकत देख हैरान रह गए हैं, वहीं आपको बता दें कि ये बेबी का एक रिफ्लेक्स एक्शन था। इसे palmar grasp reflex कहा जाता है, यानि ये नवजात शिशुओं में होने वाली ऐसी प्रतिक्रिया है, जिसमें वो उनकी हथेली को छूने वाली चीजों को मजबूती से पकड़ लेते हैं और अपनी उंगलियों को मोड़ लेते हैं। यह एक आदिम प्रतिक्रिया है जो गर्भ में 16 हफ्ते में विकसित होती है और आमतौर पर 3-6 महीनों में गायब हो जाती है।

वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक ने लिखा- ‘ये अजीब नहीं है, ये ग्रास्प रिफ्लेक्स होता है’। कुछ लोग डॉक्टर पर ही बरस पड़े और कहने लगे कि उन्हें बेबी को ऐसे नहीं खींचना चाहिए, उसके हाथ में चोट लग सकती है। नेटिजंस ने ये भी कमेंट करते हुए लिखा कि ये इजिप्ट के डॉक्टर हैं जो बेबी वीडियो शेयर करते रहते हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘5 वक्त की नमाजी हूं, दूसरे धर्म में शादी…’; इंटरफेथ मैरिज पर ऐसा क्या बोल गईं रीम शेख? बोलीं- ट्रोल हो सकती हूं

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 27 April 2026 at 23:34 IST