Reem Shaikh on Interfaith Marriage

‘5 वक्त की नमाजी हूं, दूसरे धर्म में शादी…’; इंटरफेथ मैरिज पर ऐसा क्या बोल गईं रीम शेख? बोलीं- ट्रोल हो सकती हूं

Reem Shaikh on Interfaith Marriage: महज 23 साल की उम्र में रीम शेख ने टीवी इंडस्ट्री में अपना अच्छा खासा नाम कमा लिया है। उनकी करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। अब एक्ट्रेस ने दूसरे धर्म में शादी करने को लेकर बड़ा बयान दिया है जिसपर चर्चा शुरू हो चुकी है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रीम शेख टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं जो कुछ समय पहले सेलिब्रिटी कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ में नजर आई थीं। अब उन्होंने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी और शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Image: @reemshaikh/instagram
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रीम शेख ने हाल ही में शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में इंटरफेथ मैरिज को लेकर बात की जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वो किसी दूसरे धर्म के लड़के से शादी तो छोड़ो, प्यार करने के बारे में भी नहीं सोच सकतीं।

Image: @reemshaikh/instagram
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रीम ने कहा कि वो धार्मिक इंसान हैं। दिन में 5 बार नमाज पढ़ती हैं। उन्हें लगता है कि वो किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति से शादी नहीं कर पाएंगी। उनकी लाइफ में कुछ भी गलत होता है तो वो खुदा के पास जाती हैं।

Image: @reemshaikh/instagram
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रीम शेख का कहना है कि कुछ भी गलत होने पर वो जानमाज पर बैठ जाती हैं और दुआ करने लगती हैं। वो अपनी जिंदगी किसी ऐसे इंसान के साथ नहीं बिता सकतीं जो उनके विश्वास को शेयर न करता हो। 

Image: @reemshaikh/instagram
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रीम ने कहा कि उनके पास प्यार न करने की काफी वजह हैं, फिर भी उनका प्यार पर से भरोसा खत्म नहीं हुआ है। उन्हें लगता है कि अगर प्यार है तो सब है, वरना कुछ नहीं है। 

Image: @reemshaikh/instagram
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रीम के खुद के पैरेंट्स का तलाक हो गया था। उनके पिता मुस्लिम हैं और मां हिंदू हैं। उनके घर पूजा और नमाज दोनों होती थी। आस्था रीम की जिंदगी का बड़ा हिस्सा है, इसलिए वो इंटरफेथ मैरिज नहीं चला सकतीं। 

Image: @reemshaikh/instagram
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रीम ने कहा कि वो माता-पिता की लड़ाई देखते हुए बड़ी हुई हैं और इसका डर उनके मन में बैठा हुआ है। वो ऐसे इंसान से ही शादी करेंगी जो उनके धर्म का हो। एक्ट्रेस ने कहा कि इसके लिए वो ट्रोल भी हो सकती हैं।

Image: @reemshaikh/instagram
Published By :
Sakshi Bansal

पब्लिश्ड