Viral Video: शॉर्ट्स पहनकर गेट के ऊपर चढ़ी, बाउंसरों से भिड़ी... हनी सिंह की दीवानी फीमेल फैन ने कॉन्सर्ट में मचाया बवाल, गंदी गालियां भी दी

Viral Video: हनी सिंह के कॉन्सर्ट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फीमेल फैन बवाल मचाती हुई नजर आ रही है, वह गंदी गालियां भी देती है।

Follow :  
×

Share


Honey Singh Mumbai Concert Viral Video | Image: X

Viral Video: फेमस रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपने 'माई स्टोरी – इंडिया चैप्टर' टूर के जरिए देश भर में सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी में उनका लेटेस्ट कॉन्सर्ट शनिवार 28 मार्च को मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड्स में आयोजित किया गया। जहां एक तरफ हनी सिंह ने 'ब्लू आइज' और 'देसी कलाकार' जैसे सुपरहिट गानों से लाखों फैंस का मनोरंजन किया, वहीं दूसरी तरफ वेन्यू के बाहर एक ऐसी घटना घटी जिसने सबको हैरान कर दिया है। इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला फैन की दीवानगी के चक्कर में हंगामा करती नजर आ रही है।

एंट्री न मिलने पर महिला ने खोया आपा

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉन्सर्ट वेन्यू के गेट बंद होने के बाद भी एक महिला अंदर जाने की जिद पर अड़ी हुई है। जब गेट नहीं खुला तो शॉर्ट्स पहने हुए महिला ने जबरन लोहे के ऊंचे गेट पर चढ़ने की कोशिश शुरू कर दी। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो स्थिति और भी बिगड़ गई। 

 

महिला फैन ने अपना आपा खो दिया और सिक्योरिटी गार्ड्स पर चिल्लाते हुए उन्हें सरेआम गालियां देना शुरू कर दिया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने इस पूरे वाकये को अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया और अब यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

मैनेजमेंट पर उठे सवाल

इस हंगामे के पीछे खराब मैनेजमेंट को भी एक बड़ी वजह माना जा रहा है। कॉन्सर्ट में शामिल होने आए कई लोगों ने शिकायत की है कि इंतजाम काफी लचर थे और उन्हें एंट्री के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। वहां मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि प्लैटिनम सेक्शन में बिना रिस्टबैंड के लोगों को अंदर भेजा जा रहा था, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग महिला के व्यवहार को गलत बता रहे हैं तो कुछ का मानना है कि आयोजकों की लापरवाही की वजह से फैंस का सब्र जवाब दे गया है।

यह भी पढ़ें: IPL में MI की हार का 'श्राप' मिटाने बप्पा के दर पर पहुंची हार्दिक की GF, सिद्धिविनायक मंदिर में हाथ जोड़कर माहिका ने मांगा आशीर्वाद
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 29 March 2026 at 19:12 IST