IPL में MI की हार का 'श्राप' मिटाने बप्पा के दर पर पहुंची हार्दिक की GF, सिद्धिविनायक मंदिर में हाथ जोड़कर माहिका ने मांगा आशीर्वाद

MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत हो गई है, जिसमें आज केकेआर और मुंबई इंडियन्स का साथ में मुकाबला होगा। इस मैच के पहले हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा सिद्धिविनायक मंदिर आशिर्वाद लेने पहुंची हैं।

Follow : Google News Icon  
hardik pandya mahika sharma
hardik pandya mahika sharma | Image: instgram

MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआत होने के बाद दर्शकों का क्रेज एकदम हाई लेवल पर है। हर मैच के साथ फैंस की दिलचस्पी भी बढ़ती जा रही है। जहां मैदान पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन चर्चा में है, वहीं मैदान के बाहर सेलेब्रिटीज के खास पल भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत और विराट कोहली व अनुष्का शर्मा की केमिस्ट्री के बाद अब हार्दिक पांड्या और माहीका शर्मा चर्चा में आ गए हैं। इस दौरान आशिर्वाद लेने के लिए माहिका शर्मा सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची हैं।

मैच से पहले मंदिर पहुंचीं माहीका शर्मा

मुंबई इंडियंस के पहले मैच से पहले माहिका शर्मा शहर के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं हैं। उन्होंने यहां भगवान गणेश से हार्दिक पांड्या और उनकी टीम की जीत के लिए प्रार्थना की है। इस दौरान माहिका शर्मा नीले रंग के आउटफिट और सफेद दुपट्टे में नजर आईं, जो मुंबई इंडियंस के रंगों से मैच करता है। मंदिर परिसर में उन्हें नंगे पैर देखा गया, जिससे उनको श्रद्धा भाव के साथ देखा गया है।

हार्दिक और माहीका का रिलेशन

हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा हो रही है। दोनों ने सोशल मीडिया पर साथ में फोटोज को शेयर करके अपने रिश्ते को पब्लिक किया था। हालांकि सगाई की खबरों को माहीका पहले ही खारिज कर चुकी हैं। इसके बावजूद दोनों की केमिस्ट्री अक्सर सुर्खियों में रहती है और फैंस इसे काफी पसंद करते हैं।

MI vs KKR मुकाबले है सबकी नजर

मुंबई इंडियंस आज वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना प्रदर्शन दिखाएगी। दोनों टीमें अपने आप में मजबूत मानी जाती हैं। मुंबई इंडियंस पिछले सीजन में प्लेऑफ तक पहुंची थी, जबकि केकेआर मौजूदा चैंपियन है, ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: जैसे ही बजा Dhurandhar 2 का गाना, खुद को नहीं रोक पाए 'हमजा' और 'चौधरी असलम', स्टेज पर उड़ाया गर्दा; VIDEO वायरल
 

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड