VIRAL VIDEO: स्कूल के कार्यक्रम में हुआ अश्लील 'तौलिया डांस', वीडियो देख लोग बोले- 'ये विद्या का मंदिर है या मुजरा स्थल?'
School Girls Dance Viral Video: वायरल वीडियो ने की इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों का स्वरूप कैसा होना चाहिए और उनकी जिम्मेदारी किसकी होती है।
स्कूलों को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है, जहां बच्चों को केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि संस्कार, संस्कृति और अनुशासन भी सिखाया जाता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान और नाराज कर दिया है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक अंग्रेजी मीडियम के सीबीएसई से संबद्ध स्कूल के कार्यक्रम का है। वीडियो में कुछ छात्राएं स्कूल के मंच पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस क्लिप के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है और कई लोग स्कूल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं।
स्कूल कार्यक्रम का बताया जा रहा वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के एक कार्यक्रम के दौरान कुछ लड़कियां स्टेज पर बॉलीवुड गाने पर डांस कर रही हैं। बताया जा रहा है कि डांस के दौरान लड़कियां तौलिया लपेटे हुए दिखाई दे रही हैं, जिस वजह से इस प्रदर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
वीडियो में सामने बैठे दर्शकों में कई छात्र भी दिखाई दे रहे हैं, जो कार्यक्रम देख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह स्कूल नर्सरी से लेकर 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई करवाता है, इसलिए कार्यक्रम में अलग-अलग उम्र के छात्र मौजूद हो सकते थे। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना किस शहर या किस स्कूल की है।
सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई यूजर्स ने स्कूल प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि स्कूलों में होने वाले कार्यक्रम बच्चों के लिए प्रेरणादायक और शैक्षणिक माहौल के अनुरूप होने चाहिए।
कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि ऐसे कार्यक्रमों की अनुमति कैसे दी गई और क्या स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी थी। वहीं कई यूजर्स ने इस मामले की जांच की मांग भी की है।
कुछ लोगों ने काउंसलिंग की भी कही बात
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का मानना है कि इस तरह की घटनाओं से सीख लेने की जरूरत है। उनका कहना है कि अगर ऐसी कोई गलती हुई है तो स्कूल प्रशासन, छात्रों और अभिभावकों को समझाकर सही दिशा में मार्गदर्शन देना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने।
सच की पुष्टि अभी बाकी
फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन इसकी सटीक जगह और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में मामले की पूरी जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
हालांकि इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों का स्वरूप कैसा होना चाहिए और उनकी जिम्मेदारी किसकी होती है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 15 March 2026 at 20:49 IST