अपडेटेड 1 July 2025 at 12:41 IST
बाज की नजर...पलक झपकते ही हवा में लपक ली कैट फिश; Viral Video देख फटी रह जाएंगी आंखें
एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स मछली को ऊपर की तरफ उछालता है, इसी समय एक बाज तेजी से आकर उसे हवा में ही लपक लेता है।
viral eagle video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाज (Eagle) हवा में उड़ते हुए मछली (Catfish) को लपकता नजर आता है। इस शिकार की फुर्ती और सटीकता ने लोगों को चौंका दिया है। वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है।
इस वायरल वीडियो में एक बड़ा तालाब दिखाई दे रहा है, जिसमें कुछ लोग नाव पर सवार हैं। उनमें से एक व्यक्ति के हाथ में एक बड़ी कैट फिश है। वह शख्स मछली को हवा में उछालता है और ठीक उसी वक्त एक बाज तेजी से उड़ता हुआ आता है और उसे बीच हवा में ही लपक लेता है। इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया गया और जैसे ही यह वीडियो ऑनलाइन शेयर हुआ, यह तेजी से फैल गया। वीडियो में बाज की रफ्तार और निशानेबाजी बेहद सटीक नजर आती है।
बाज की फुर्ती ने किया हैरान
बाज को पक्षियों का राजा यूं ही नहीं कहा जाता। उसकी तेज नजर, मजबूत पंजे और ऊंची उड़ान उसे एक दक्ष शिकारी बनाते हैं। इस वीडियो में वह तमाम खूबियों के साथ दिखाई देता है, जो दर्शकों को विस्मित कर देता है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। कई यूजर्स ने इसे ‘प्राकृतिक अजूबा’ बताया है। एक यूजर ने लिखा- शानदार है, दूसरे ने कहा, “अब तक का सबसे अच्छा कैच।” तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि, 'बाज की टाइमिंग कमाल की है।'
यह वीडियो न सिर्फ प्रकृति की सुंदरता और शक्ति का प्रतीक है, बल्कि यह दिखाता है कि कैसे जानवरों की सहज प्रवृत्ति हमें चौंकाने की ताकत रखती है। बाज का यह कैच सोशल मीडिया पर लंबे समय तक चर्चा में रहने वाला है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 1 July 2025 at 11:09 IST