अपडेटेड 23 August 2025 at 19:22 IST

VIRAL VIDEO: जब अफ्रीका पहुंचा भारतीय रसगुल्ला, जिंदगी में पहली बार खाने वाले अफ्रीकी नागरिक का चेहरा आप भी देखिए

Viral Video: सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियों में तंजानिया की हदजाबे जनजाति के लोग भारत का मशहूर मिठाई रसगुल्ला खाते हुए नजर आ रहा हैं। जिससे उनका रिएक्शन देखते ही बन रहा है।

Follow :  
×

Share


viral video african tribe | Image: Instagram

Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर एक बेहद दिलचस्प और अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय ट्रैवल व्लॉगर ने अफ्रीका की एक जनजाति को भारत की प्रसिद्ध मिठाई रसगुल्ला चखाया। इस वीडियो ने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस वीडियो में हदजाबे जनजाति दुनिया की उन गिनी-चुनी जनजातियों में से एक है, जो आज भी पारंपरिक जीवनशैली अपनाए हुए हैं। 

ये लोग जंगलों में रहते हैं, शिकार करते हैं और आधुनिक दुनिया से बहुत हद तक कटे हुए हैं। ऐसे में जब विनोद कुमार उनके पास भारत की रसगुल्ला मिठाई लेकर पहुंचे, तो यह पल बेहद खास बन गया।

विनोद ने वीडियो में दिखाया कि किस तरह से उन्होंने जनजाति के कुछ सदस्यों को मिठाई दी और उन्हें बताया कि यह भारत में बहुत लोकप्रिय है। जब हदजाबे जनजाति के सदस्यों ने रसगुल्ले का पहला निवाला लिया, तो उनका रिएक्शन वाकई देखने लायक था। कुछ लोग आश्चर्यचकित रह गए, कुछ मुस्कुरा उठे, तो कुछ ने खुशी-खुशी सिर हिलाकर मिठाई को पसंद किया। उनके चेहरे पर जो खुशी और हैरानी थी,उसने वीडियो को खास बना दिया।

विनोद कुमार का यह कोशिश न केवल भारत की संस्कृति और खानपान को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने का एक सुंदर माध्यम है। वे न सिर्फ जगह-जगह घूमते हैं, बल्कि वहां की स्थानीय सभ्यता और लोगों से बात कर भारतीय परंपराओं और स्वादों को साझा भी करते हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो की जमकर हो रही है तारीफ

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो की जमकर तारीफ की है। वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि यह वीडियो न सिर्फ मजेदार है, बल्कि यह भारत की मिठास को एक अनोखे तरीके से दिखाता है। कई लोगों ने कहा कि 'वाह..दिल खुश हो गया'

ये भी पढ़ें - Multigrain Atta For Fatty Liver Patient:  लिवर की चर्बी को जड़ से साफ करेगा ये खास आटा, डाइट में जरूर करें शामिल!

इस वायरल वीडियो से यह भी साबित होता है कि भोजन और मिठाई केवल खाने की चीजें नहीं होतीं है, बल्कि हमारे देश की निशानी है। 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 22 August 2025 at 22:14 IST