VIRAL: CNG स्टेशन पर हो रही थी गैस रिफिलिंग, अचानक फट गई नली और 24 वर्षीय कर्मचारी के सिर पर लगी, वहीं गिरा धड़ाम; मौत का LIVE VIDEO
झारखंड के जमशेदपुर में एक बेहद दर्दनाक दुर्घटना सामने आई है, जिसने सीएनजी पंपों पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के एक पेट्रोल पंप पर स्थित सीएनजी स्टेशन पर काम करने वाले 24 वर्षीय युवक तुषार खामरी की एक अप्रत्याशित हादसे में जान चली गई।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
जमशेदपुर के एक पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीएनजी भरते समय एक भयानक हादसा हो गया। ईंधन भरने वाली नली होज पाइप अचानक तेज दबाव के कारण फट गई और उसका भारी नोजल सीधे 24 वर्षीय कर्मचारी तुषार खामरी के सिर पर जा लगा। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण तुषार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पाइप में अधिक प्रेशर से हुआ ब्लास्ट
तुषार हमेशा की तरह पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में सीएनजी भरने का काम कर रहा था। जैसे ही उसने एक वाहन में ईंधन भरने के लिए नोजल लगाया, गैस के अत्यधिक प्रेशर की वजह से पाइप अचानक ब्लास्ट हो गया। प्रेशर इतना तेज था कि नोजल छिटककर सीधे तुषार के सिर से टकराया। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोग और अन्य कर्मचारी मौके की ओर भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस दुखद घटना ने सीएनजी स्टेशनों पर कर्मचारियों और आम जनता की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या सीएनजी पाइप और नौजल की नियमित जांच की जा रही थी?
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पंप के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, तुषार के असामयिक निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। सीसीटीवी में कैद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक यूजर ने लिखा कि मौत कभी भी आ सकती है। वहीं एक ने लिखा कि पाइप की समय-समय पर जांच होनी चाहिए। सीएनजी पंप पर सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 1 September 2026 at 14:55 IST