दिल्ली आ रही IndiGo फ्लाइट की गोवा में इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही हवा में एक इंजन फेल होने के बाद यात्रियों की अटकी सांसें फिर...

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 को एक गंभीर तकनीकी खराबी के कारण आपात स्थिति का सामना करना पड़ा। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पायलटों को विमान के इंजन में खराबी का अलर्ट मिला। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, विमानन प्रोटोकॉल के तहत पायलटों ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क साधा और आपातकालीन लैंडिंग का निर्णय लिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
दिल्ली जा रही IndiGo फ्लाइट की गोवा में इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही हवा में एक इंजन फेल होने के बाद यात्रियों की अटकी सांसें फिर...
दिल्ली जा रही IndiGo फ्लाइट की गोवा में इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही हवा में एक इंजन फेल होने के बाद यात्रियों की अटकी सांसें फिर... | Image: X

गोवा के मोपा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को इंजन में तकनीकी खराबी के बाद वापस गोवा में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह घटना 1 सितंबर मंगलवार सुबह की है। इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 ने मोपा एयरपोर्ट से सुबह 9:16 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। टेक-ऑफ के कुछ ही समय बाद पायलटों को विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी का पता चला। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलटों ने विमान को आगे ले जाने के बजाय तुरंत गोवा वापस मोपा एयरपोर्ट पर लैंड कराने का फैसला लिया।

एयरपोर्ट पर 'फुल इमरजेंसी' घोषित

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मोपा एयरपोर्ट पर तुरंत 'फुल इमरजेंसी' घोषित कर दी गई। रनवे पर फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया। हालांकि, पायलटों की सूझबूझ से विमान की एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई।

तकनीकी खराबी की जांच और आधिकारिक बयान का इंतजार

विमानन मानकों के अनुसार, उड़ान के दौरान इंजन में खराबी बेहद संवेदनशील मामला माना जाता है। ऐसे में प्रोटोकॉल के तहत नजदीकी सुरक्षित एयरपोर्ट पर लैंडिंग अनिवार्य होती है। फिलहाल, इंजन में किस प्रकार की खराबी आई थी, इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है, जिससे यात्रियों की स्थिति, उन्हें दूसरे विमान से भेजने के इंतजाम और घटना के मुख्य कारणों की पूरी तस्वीर साफ हो सके। 

ये भी पढ़ें - Nepal Flood: मातम के साए में नेपाल...एक ही घर से 23 शव बरामद, 962 हुई मौतें और 4000 लोग अभी भी लापता ;बढ़ा महामारी का खतरा
 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड