VIRAL: सांड की फोटो खींच रहे थे दादा-पोते, भड़क उठा जंगली जानवर; दौड़ाकर सींग पर उठाया और 8 फीट तक... देखिए डराने वाला VIDEO

यलोस्टोन नेशनल पार्क (Yellowstone National Park) में एक जंगली सांड के गुस्से का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जानवर टूरिस्टों पर हमलावर होता दिख रहा है।

Viral Video | Image: X

यलोस्टोन नेशनल पार्क (Yellowstone National Park) में एक जंगली सांड के गुस्से का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जानवर टूरिस्टों पर हमलावर होता दिख रहा है।

यह घटना अमेरिका के मशहूर यलोस्टोन नेशनल पार्क में हुई, जहां आमतौर पर लोग वन्यजीवों को करीब से देखने आते हैं, लेकिन इस बार नजारा डरावना हो गया।

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पार्क में मौजूद एक जंगली सांड अचानक बेकाबू हो गया और आसपास मौजूद पर्यटकों की तरफ दौड़ पड़ा। शुरुआत में उसने जमीन पर सींग मारकर अपना गुस्सा जाहिर किया, लेकिन कुछ ही देर में वह पास खड़े लोगों पर टूट पड़ा। अफरा-तफरी में सभी लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

इस पूरी घटना को फोटोग्राफर माइक मैकलॉड ने अपने कैमरे में कैद किया। उस समय वे पार्क के पास ही कैंपिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि भैंसा बिना किसी उकसावे के अचानक चार्ज करने लगा था और स्थिति कुछ ही सेकंड में बेकाबू हो गई। हादसे में ज्यादातर लोग किसी तरह बचकर निकल गए, लेकिन एक बुजुर्ग शख्स और उनका पोता इसका शिकार होते-होते बचे। दोनों झाड़ियों के पीछे छिपने की कोशिश कर रहे थे, मगर सांड वहां भी पहुंच गया। पोता तो किसी तरह खुद को बचाने में कामयाब रहा, लेकिन बुजुर्ग सांड की जद में आ गए।

मैकलॉड के अनुसार, सांड ने अपने सींग से बुजुर्ग को हवा में उछाल दिया। हमले की ताकत इतनी तेज थी कि वे करीब 8 फीट दूर जा गिरे। हालांकि इस झटके के बाद उनकी हालत को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दादा और पोता सांड की फोटो क्लिक कर रहे थे। इतना देखते ही सांड को गुस्सा आ गया और उसने दोनों को दौड़ा दिया।

वीडियो देखिए

July 12, 2026

जंगली जानवरों के करीब जाना जोखिम भरा

गौरतलब है कि यलोस्टोन नेशनल पार्क करीब 3500 वर्ग मील क्षेत्र में फैला हुआ है और यह अपनी दुर्लभ वन्यजीव प्रजातियों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। पार्क प्रशासन समय-समय पर पर्यटकों को जंगली जानवरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की चेतावनी देता रहा है, लेकिन इस तरह की घटनाएं यह याद दिलाती हैं कि जंगली जानवरों के करीब जाना कितना जोखिम भरा हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः धमाकों से फिर थर्रा उठा होर्मुज, क्या शुरू होने वाला है महायुद्ध?

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 13 July 2026 at 16:44 IST