अपडेटेड 4 February 2026 at 14:41 IST
Dhurandhar 2: धुरंधर 2 के सेट से लीक हुए VIDEO, फैंस ने ल्यारी शूटआउट के निकाल लिए असली वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल; क्या है सच्चाई?
'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है। वो इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के सेट से एक वीडियो वायरल हुआ है।
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' का क्रेज अब तक कम नहीं हुआ है। फिल्म अब भी अच्छी खासी कमाई कर रही है। यही नहीं, ओटीटी पर भी इसकी धूम देखने को मिल रही है। अब फैंस के बीच 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर एक्साइटमेंट है, जो अगले महीने रिलीज होगी। इस बीच 'धुरंधर 2' के सेट से एक वीडियो लीक हुआ है, जिसने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है।
रेडिट पर पोस्ट किए गए वीडियो में संजय दत्त अपने एसपी चौधरी असलम उर्फ द जिन्न के किरदार में नजर आ रहे हैं। वो सड़क के बीचों-बीच दनादन गोलियां बरसा रहे हैं। इसके बाद वो सिगरेट जलाते हैं और फिर से गोलियां दागना शुरू कर देते हैं।
वायरल वीडियो में सिगरेट पीते दिखे संजय दत्त
एक और सामने आए कथित वीडियो में कारों और बाइक के प्रॉप्स को आग लगाते हुए दिखाया गया है। इसी बीच मची अफरा-तफरी में एंबुलेंस को गुजरते देखा गया। एक और सीन में संजय सिगरेट पीते दिखते हैं। ये सीन लीक हुई गोलीबारी के वीडियो के बाद का मालूम पड़ रहा है। वीडियो में शॉट लेने के बाद डॉयरेक्शन टीम का एक मेंबर कट चिल्लाते भी सुनाई देता है।
वायरल वीडियो पर रेडिट यूजर्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पार्ट 2 में जिन्न बनाम हमजा वाले हिस्से जैसा लगता है।' दूसरे यूजर का कहना है कि ये वो सीन है जहां चौधरी असलम सभी खाने की सप्लाई बर्बाद कर देंगे और एंबुलेंस को ल्यारी के अंदर नहीं जाने देंगे।
रेडिट पर एक और वीडियो हो रहा वायरल
रेडिट पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसे रील बनाम रियल बताया गया है। साल 2012 में एक पाकिस्तानी रिपोर्टर द्वारा पोस्ट किए वीडियो को असली गोलीबारी का फुटेज कहा जा रहा है। वीडियो में एसपी चौधरी है। रिपोर्टर को दनादन गोलीबारी के बाद कैमरामैन के साथ भागते देखा गया। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन रेडिट पर इसे खूब देखा जा रहा है।
डिस्क्रिप्शन में रिपोर्टर ने बताया कि गोलीबारी में कम से कम सात लोग मारे गए, जिसमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे। मृतकों में पीपल्स अमन कमेटी के एक सदस्य अली और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के नेता हसन बलूच का नाम भी लिया गया है। पोस्ट के मुताबिक, एक 'फर्जी' ऑपरेशन में साकिब पठान नाम के एक एक्टिविस्ट की हत्या के बाद यह झड़प शुरू हुई थी। कहा जाता है कि इस टकराव में पुलिसकर्मियों पर ग्रेनेड और रॉकेट से हमला किया गया था।
'धुरंधर: द रिवेंज' कब होगी रिलीज?
'धुरंधर: द रिवेंज' की बात करें ये 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी समेत अन्य कालाकर नजर आएंगे।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 4 February 2026 at 14:40 IST