Pawan Singh: 'बाबू मैं मंदिर से आती हूं और वो कहीं और...', रिश्ते में होकर भी चक्कर का जिक्र कर पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह पर साधा निशाना?
Pawan Singh: पवन सिंह अक्सर विवादों से बेफिक्र होकर बेबाकी से अपनी बात रखते हैं। हाल ही में उन्होंने प्यार, वफादार और धोखेबाजी पर कुछ ऐसा कहा है जिसे लोग उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़कर देख रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह अपने बेबाक एटीट्यूड के लिए जाने जाते हैं। उन्हें लेकर चल रहे विवादों से सिंगर को कुछ खासा फर्क नहीं पड़ता। उनका अंदाज ही उन्हें फैंस का चहेता बनाए हुए हैं। अब हाल ही में पवन सिंह ने प्यार, वफादारी और बेवफाई पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने मजाक-मजाक में कुछ ऐसा कह डाला जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया।
पवन सिंह हाल ही में एक इवेंट का हिस्सा बने, जहां एक बार फिर उन्होंने अपने मजेदार अंदाज से पूरी लाइमलाइट चुरा ली। उन्होंने मजाक-मजाक में एंकर को शादी के लिए प्रपोज कर डाला। बात यहां नहीं रुकी, इस दौरान उन्होंने 'टिकाऊ' शब्द को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने बिना नाम लिए बेवफा लड़कियों पर निशाना साधा। पावर स्टार की इस बात को अब उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़कर देखा जा रहा है।
शादी के लिए भरी महफिल में किया प्रपोज
दरअसल, स्टेज शो पर पवन सिंह ने जब एंकर से पूछा कि आपकी शादी हो गई है? जवाब में एंकर ने कहा कि अभी नहीं हुई, लेकिन वो सुंदर सुशील, टिकाऊ, जुझारू, संस्कारी और कमाऊ लड़का ढूंढ रही हैं।
बेवफाई पर क्या बोले पवन सिंह?
बिना समय गवाएं मजाकिया अंदाज में पवन सिंह बोल पड़े कि ये सभी गुण सामने खड़े लड़के (खुद) में है। एंकर जो गुण लड़के में ढूंढ रही हैं, उसे एक-एक कर उन्होंने बताया कि ये सभी गुण उन्हीं में है। हालांकि, टिकाऊ वाले प्वाइंट पर पवन सिंह ने कहा कि कैसे सिर्फ लड़के ही नहीं, बल्कि लड़कियां भी एक रिश्ते में रहकर दूसरा चक्कर चलाती हैं। वो सामने वाले को बेवकूफ बनाती रहती हैं।
Advertisement
'सुंदर नहीं, लेकिन टिकाऊ हूं, दूसरा न टिके तो…'
पवन सिंह ने कहा, 'कोई हो तो क्या बताना है। सामने दिख रहा है, आप देख लीजिए, चुन लीजिए। किस चीज की कमी है ये भी बता दीजिए। सांवला हूं, काला हूं, कमासुत हूं ही, सुंदर नहीं हूं। संस्कार है। टिकाऊ... फैशन के जमाने में गारंटी नहीं है भैया। सिर्फ वारंटी है। लेकिन इतना जरूर बोलूंगा कि ये लड़का टिकाऊ ही है। अब सामने वाला न टिके उसकी बात ही अलग है। लेकिन मैं टिकाऊ हूं, था और रहूंगा।'
बाबू मंदिर बताकर कहीं और जाती है- पवन सिंह
जब एंकर ने कहा कि आजकल लड़के शाम को हाय और सुबह बाय बोलकर चले जाते हैं। इसके जवाब में पवन सिंह ने कहा, 'आजकल लड़कियां भी यहां बोलती हैं आई लव यू, बाबू मैं मंदिर से पूजा करके आ रही हूं। लेकिन बाबू की बाबू मंदिर नहीं, कहीं और चली गई होती है। कहीं और जाकर बोलती हैं- आई लवू यू, कैसे हैं आप, खाना खाया या नहीं। क्या खाए थे? खुद का ख्याल रखिए। इसके बाद वापस आकर कहती हैं बाबू तुम्हारे लिए प्रसाद लाई हूं।'
Advertisement
पावर स्टार कहते हैं, 'कमी ढूंढने पर सिर्फ एक नहीं दोनों तरफ मिलेगी। लंबी रेस का घोड़ा बनने के लिए दोनों को सही रहना पड़ेगा।' अब उनके बयान को पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह से जोड़कर देखा जा रहा है।
पवन सिंह की शादी टूटने की कगार पर
गौरतलब है कि पवन सिंह का उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ विवाद चल रहा है। उनकी शादी के टूटने की कगार पर है। उनके तलाक का मामला अदालत में चल रहा है।