LSG vs PBKS: चीयरलीडर पर फैन ने फेंका मोबाइल नंबर, गुस्से में तमतमाती दिखीं विदेशी मेहमान, VIDEO VIRAL

IPL मैच के दौरान लखनऊ Vs पंजाब मैच में एक फैन ने चीयरलीडर की तरफ कागज का गोला फेंका, जिसमें उसका मोबाइल नंबर लिखा था। चीयरलीडर हैरान और गुस्से में दिखी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस हरकत की निंदा कर रहे हैं।

Follow :  
×

Share


चीयरलीडर पर फैन ने फेंका मोबाइल नंबर | Image: X/gharkekalesh

IPL 2026 अपने रोमांच के बिल्कुल चरम पर है। प्लेऑफ की रेस और एलिमिनेटर मुकाबलों को लेकर फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच IPL 2026 मैच के दौरान स्टेडियम में कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, LSG और PBKS के मैच के दौरान एक दर्शक ने कागज के गोले पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर चीयरलीडर की तरफ फेंक दिया। दर्शक की इस बेहूदगी ने चीयरलीडर को हैरान कर दिया। इसकी उसने पास में तैनात सुरक्षाकर्मियों को शिकायत भी की, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

मैच के दौरान दर्शक की बेहूदगी

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चीयरलीडर परफॉर्मेंस के दौरान अचानक उसके पास एक कागज का गोला आता है। जब वह उसे उठाकर खोलती है तो उसमें एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ होता है। चीयरलीडर पहले तो हैरान रह जाती है, फिर उसके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आता है। वह तुरंत पास खड़े पुलिसकर्मी से शिकायत करती दिखाई देती है।

यह हरकत बेहद अशोभनीय मानी जा रही है। मैच का रोमांच तो लोगों को स्टेडियम खींचता है, लेकिन ऐसी घटनाएं पूरे माहौल को खराब कर देती हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने अपनी राय रखनी शुरू कर दी। कुछ लोग इस हरकत को डायरेक्ट डिलीवरी कहकर मजाक उड़ा रहे हैं, तो कई लोग कह रहे हैं कि इस तरह परेशान करना बिल्कुल सही नहीं है और ये बहुत निंदनीय है। कई यूजर्स ने कहा कि ऐसे लोगों को स्टेडियम से बाहर निकाल देना चाहिए। ज्यादातर लोग इस बात पर सहमत हैं कि स्टेडियम में सुरक्षा बढ़ानी चाहिए और ऐसी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

IPL में बढ़ती घटनाएं

IPL के मैचों में दर्शकों की बड़ी संख्या होती है। ऐसे में कुछ लोग अपनी सीमा भूल जाते हैं। चीयरलीडर्स प्रोफेशनल तरीके से परफॉर्म करती हैं और उन्हें सम्मान मिलना चाहिए। ऐसी घटनाएं न सिर्फ चीयरलीडर्स को परेशान करती हैं बल्कि पूरे देश की इमेज पर भी असर डालती हैं। मैच के दौरान कई बार फैंस सीमा लांघ खिलाड़ियों के पास बीच मैदान में भी पहुंच जाते हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Orange Cap: लीग मैच के बाद ऑरेंज कैप में उलटफेर, टॉप-2 में दो GT के खिलाड़ी, वैभव-विराट कहां?

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 25 May 2026 at 18:21 IST