अपडेटेड 8 June 2025 at 16:20 IST
VIDEO: 'जान से ज्यादा प्यार करते हैं...', एक महिला के 8 पति! हर मांग में अलग-अलग पति के नाम का सिंदूर; VIRAL
VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला दाव कर रही है कि उसके 8 पति हैं और वो सभी से बहुत प्यार करती है।
VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी-कभी ये वायरल वीडियो या तस्वीरें हमें हंसाती है तो कभी सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि आखिर लोग रील की खातिर क्या-क्या नहीं करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स एक महिला का इंटरव्यू ले रहा है और उस महिला ने 8 जगह मांग भर रखी थी। महिला ने वीडियो ने दावा किया कि उसके आठ पति हैं और वो सभी से बहुत प्यार करती है, इसीलिए सभी के नाम का सिंदूर अपनी मांग में भर रखा है।
वायरल वीडियो में शख्स महिला से पूछ रहा है कि आप आठों से प्यार करती हैं, जवाब में महिला कहती है, 'जान से ज्यादा प्यार करते हैं, बहुत प्यार करते हैं। आपको दिख रहा होगा, सिंदूर की ओर इशारा करते हुए महिला बोली 1,2,3,4,5,6,7,8 दिख रहा होगा।'
महिला ने किया 8 पति होने का दावा
वीडियो में महिला दावा कर रही है कि उसके आठ पति हैं और वो सभी से बहुत प्यार करती है। इसीलिए वो अपनी 8 मांग में सिंदूर लगाती है। वायरल वीडियो में महिला का दावा कितना सही है कि इसकी पुष्टि रिपब्लिक भारत नहीं करता है, लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो को 9 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा
वायरल वीडियो mushraffbhaijaan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 9 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं वहीं 5 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 8 June 2025 at 16:20 IST