अपडेटेड 3 February 2026 at 14:33 IST

Valentine’s Day पर Ex से लेना है बदला? तो जानवर को खिलाएं उसके नाम का कॉकरोच; फिर पाएं 'रिवेंज' सर्टिफिकेट

क्या प्यार का महीना यानी वेलेंटाइन वीक से आपको चिढ़ होने लगी है? क्या आपका ब्रेकअप हो चुका है? अगर हां, तो एक्स से बदला लेने के लिए एक अनोखा ऑफर आया है।

Follow :  
×

Share


Valentine's Week | Image: AI

Valentine’s Day Cockroach Story: कपल्स अक्सर गुलाब के साथ वेलेंटाइन डे मनाते हैं। लेकिन अगर आपका ब्रेकअप हो गया है और आपको वेलेंटाइन डे के नाम से चिढ़ होने लगी है, तो पोलैंड का चिड़ियाघर आपके लिए एक मजेदार ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के जरिये आप अपने एक्स से अनोखे तरीके से बदला भी ले सकते हैं। इस ऑफर को सुनकर कुछ लोग हंस रहे हैं, तो वहीं कुछ हैरान भी हो रहे हैं।

पोलैंड का ओरिएंटेरियम चिड़ियाघर इन दिनों छाया हुआ है। इस अनोखी मुहिम की शुरुआत जू ने साल 2023 में की थी। इसके तहत लोग एक कॉकरोच का नाम अपने एक्स पर रख सकते हैं। फिर उसे मीयरकैट जैसे जानवर को खिलाया जाता है। इस साल इसे फिर से लॉन्च किया गया है।

'Ex के लिए परफेक्ट गिफ्ट’

चिड़ियाघर ने फेसबुक पर इसे ‘अपने Ex के लिए परफेक्ट गिफ्ट’ बताया। साथ ही कहा कि इससे लोग पुराने और पीछे छूट चुके रिश्तों को मजाकिया अंदाज में खत्म कर सकते हैं।

अलग-अलग बजट के हिसाब से बदले का ऑप्शन

टीवीपी वर्ल्ड के अनुसार,  50 ज्लॉटी यानी करीब 1290 रुपये में एक कॉकरोच को गोद लेकर उसका नाम अपने एक्स पर रखा जा सकता है। इसके लिए डिजिटल सर्टिफिकेट भी मिलता है। वहीं 150 ज्लॉटी यानी लगभग 3870 रुपये में एक्स के नाम के कॉकरोच को मीयरकैट को खिलाए जाने की फोटो मिलती है। इसके अलावा 300 ज्लॉटी यानी करीब 7740 रुपये खर्च पर आप खुद जाकर उस कॉकरोच को जानवर को खिला सकते हैं।

मुहिम पर लोगों ने लिए खूब मजे

ओरिएंटेरियम चिड़ियाघर की यह मुहिम लोगों को काफी मजेदार लग रही है। लोग कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। दिल टूटे यूजर्स का कहना है कि क्या कॉकरोच को बचाकर सीधा एक्स को मीयरकैट को खिलाना मुमकिन है? किसी और यूजर ने कहा कि मीयरकैट शायद मेरे एक्स को देखकर भाग जाए।

यह भी पढ़ें: VIRAL: सांड ने पहले बच्ची को सींग से पटका, फिर जमीन पर पैरों से रौंदता रहा, बचाने वालों को भी खदेड़ा; दिल दहलाने वाला VIDEO

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 3 February 2026 at 14:32 IST