अपडेटेड 27 December 2025 at 19:16 IST
UP: अयोध्या में 2 मुंह और 4 आंखों वाले बछड़े ने लिया जन्म, लोग मान रहे ‘भगवान का चमत्कार’; देखने वालों की उमड़ी भीड़
Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक अनोखे बछड़े की तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये कोई मामूली बछड़ा नहीं है। ये दो मुंह और चार आंख वाला बछड़ा है।
Ayodhya News: इसे कुदरत का करिश्मा कहें या कुछ और… उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक अनोखे बछड़े की तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये कोई मामूली बछड़ा नहीं है। ये दो मुंह और चार आंख वाला बछड़ा है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग बीकापुर क्षेत्र के पुरवा गांव आ रहे हैं जहां एक गाय ने इस अनोखे बछड़े को जन्म दिया है।
इस दो मुंह और चार आंख वाले बछड़े को देख गांववालों की आंखें फटी कि फटी रह गई हैं। कुछ लोग इसे करिश्मा मान रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि इसकी विज्ञान की नजर से जांच होनी चाहिए।
अयोध्या में हुआ अनोखे बछड़े का जन्म
ये मामला बीकापुर कस्बे के पुरवा गांव का बताया जा रहा है जहां एक देसी गाय ने अजीबोगरीब बच्चे को जन्म दिया है। उसके दो मुंह और चार आंखें हैं जो अब ना केवल गांव में, बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस जानवर के ढेर सारे वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आसपास के लोग तो खुद पुरवा गांव जाकर अपनी आंखों से इस अनोखे बछड़े को देख रहे हैं।
दो मुंह और चार आंख वाला बछड़ा हुआ वायरल
अब इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर नेटिजंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने इसे भगवान का चमत्कार बताया तो कोई इसे शारीरिक विकलांगता का नाम भी दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये गाय पंकज तिवारी नाम के पुरवा निवासी की बताई जा रही है। जब रात में प्रसव के दौरान गाय को परेशानी होने लगी, तो पशु चिकित्सक और पशु स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को मौके पर बुलाया गया। जैसे-तैसे कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित प्रसव कराया गया जिससे इस अनोखे बछड़े का जन्म हुआ।
सामने आई जानकारी की माने तो, फिलहाल बछड़े की सेहत पर पशु चिकित्सकों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस बीच, इस बछड़े को देखने के लिए दूर-दराज से लोग पंकज के घर पहुंच रहे हैं। बता दें कि कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश के बागपत से भी ऐसा ही कुदरत के करिश्मे को दिखाने वाला एक मामला सामने आया था जिसमें एक गाय ने दो मुंह और तीन आंख वाले बछड़े को जन्म दिया।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 27 December 2025 at 19:16 IST