Bihar: थावे मंदिर से मां दुर्गा के सोने का मुकुट चुराने वाला इजमामुल एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; आर्केस्ट्रा की डांसर संग कमरे में था छिपा

मां थावेवाली मंदिर, जो गोपालगंज में भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, 17 और 18 दिसंबर की मध्यरात्रि को चोरों का निशाना बना। चोरों ने मंदिर के गर्भगृह में स्थापित मूर्ति पर लगे लगभग 500 ग्राम वजन के सोने के मुकुट सहित कई कीमती आभूषण उड़ा लिए थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
gopalganj thawe mandir maa durga gold crown mukut theft case
Bihar: थावे मंदिर से मां दुर्गा के सोने का मुकुट चुराने वाला इजमामुल एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; आर्केस्ट्रा की डांसर संग कमरे में था छिपा | Image: X

बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित मां थावेवाली मंदिर से हुई सनसनीखेज चोरी की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और स्थानीय जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने वॉन्टेड आरोपी इजमामुल आलम (21) को शनिवार सुबह एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मोतिहारी का निवासी आलम मंदिर से चुराए गए सोने के मुकुट और कीमती गहनों का मुख्य आरोपी माना जा रहा है।

आपको बता दें कि मां थावेवाली मंदिर, जो गोपालगंज में भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, 17 और 18 दिसंबर की मध्यरात्रि को चोरों का निशाना बना। चोरों ने मंदिर के गर्भगृह में स्थापित मूर्ति पर लगे लगभग 500 ग्राम वजन के सोने के मुकुट सहित कई कीमती आभूषण उड़ा लिए थे। चोरी की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। भक्तों में आक्रोश फैला और मंदिर प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चोरों ने सुरक्षा में ढिलाई का फायदा उठाकर अंदर घुस लूटपाट की थी।

इस मामले में दीपक राय नाम के शख्‍स की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी
 
गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि चोरी के पहले आरोपी दीपक राय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में दीपक ने अपने साथी इजमामुल आलम का नाम उगल दिया, जिसके बाद पुलिस ने आलम की तलाश तेज कर दी। शनिवार सुबह गोपालगंज शहर के रिकल टोला इलाके में मुखबिरों के आधार पर ज्‍वाइंट टीम ने घेराबंदी की। 

खुद को फंसता देख आलम ने अचानक पुलिस पर गोली चलाई और भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आलम के पैर में गोली लग गई। कुछ मिनट की मुठभेड़ के बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। एनकाउंटर वाली जगह से पुलिस ने आलम के कब्जे से चोरी किए गए सोने के मुकुट के कुछ टुकड़े बरामद किए हैं। 

एसपी दीक्षित ने कहा कि ये टुकड़े दीपक राय और आलम द्वारा चुराए गए मुकुट के हिस्से हैं। घायल आरोपी को गोपालगंज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पूछताछ के आधार पर बाकी चोरी की ज्वेलरी की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि गैंग के अन्य सदस्यों का भी जल्द खुलासा होगा।

Advertisement

आर्केस्ट्रा डांसर के साथ रह रहा था इजमामुल आलम

एनकाउंटर के बाद जब पुलिस ने इजमामुलआलम की की पृष्ठभूमि खंगाली तो कई अहम जानकारियां सामने आईं। बताया जा रहा है कि आरोपी इंजमामुल आलम पिछले एक साल से भोजपुर जिले के रानी सागर इलाके में एक आर्केस्ट्रा में काम करने वाली डांसर के साथ पति-पत्नी के रूप में रह रहा था। आरोपी की पत्नी ने बताया कि उसकी जान-पहचान सिवान में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर नवंबर 2023 में मोतिहारी में निकाह हुआ। निकाह के बाद युवती ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया और दोनों रानी सागर में किराए के मकान में रहने लगे।

Advertisement

महिला ने बताया कि वह आर्केस्ट्रा में काम करती है, जबकि आरोपी दिनभर घर में ही रहता था। जब भी वह घर आता था, तो खाना-पीना कर ज्यादातर समय मोबाइल देखने में बिताता था। उसकी किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी उसे नहीं थी। मकान के नीचे वाले हिस्से में गेट-ग्रिल बनाने का काम चलता था, जबकि ऊपर के तल्ले पर दोनों पति-पत्नी के रूप में रहते थे।

वहीं आर्केस्ट्रा संचालिका ने भी बताया कि आरोपी पिछले एक साल से यहां रह रहा था, लेकिन उसकी गतिविधियां संदिग्ध कभी नहीं लगीं। चूंकि उसने आर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़की से निकाह किया था, इसलिए किसी को उस पर शक नहीं हुआ। थावे मंदिर लूट कांड में नाम सामने आने के बाद आरोपी की पत्नी और आर्केस्ट्रा संचालिका दोनों ने उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।

दीपक का थाईलैंड-पाकिस्‍तान कनेक्शन

इस हाई-प्रोफाइल चोरी कांड में गिरफ्तार आरोपी दीपक राय का कनेक्शन अब थाईलैंड और पाकिस्तान तक जुड़ता नजर आ रहा है। दीपक राय ने चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले इंस्टाग्राम के जरिए थाईलैंड में रह रहे कई लोगों से संपर्क किया था। जांच अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों से दीपक की बातचीत हो रही थी, उनके संबंध आगे चलकर पाकिस्तान में मौजूद लोगों से भी जुड़े पाए गए हैं। इस एंगल के सामने आने के बाद अब मामले की जांच सिर्फ चोरी तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है।

थावे मंदिर का इतिहास

मां थावेवाली का मंदिर गोपालगंज जिले के थावे में मौजूद है। करीब तीन सौ साल पुराना यह मंदिर प्राचीन जागृत शक्तिपीठों में से एक है। हथवा राजा के निवास के पास ही देवी दुर्गा को समर्पित एक पुराना मंदिर है। इस जाग्रत पीठ का इतिहास भक्त रहषु स्वामी और चेरो वंश के क्रूर राजा की कहानी से जुड़ा है। ऐसा माना जाता कि मां शक्ति के अनेक नाम और रूप हैं। भक्त उन्हें कई नामों से, कई रूपों में पूजते हैं, मां थावेवाली उनमें से एक हैं। 

थावे दुर्गा मंदिर की स्थापना की कहानी काफी दिलचस्प है। चेरो वंश के राजा मनन सिंह खुद को मां दुर्गा का बहुत बड़ा भक्त मानते थे, तभी अचानक राजा के राज्य में अकाल पड़ गया। उसी समय थावे में माता रानी का एक भक्त था। जब रहषु बाघ के पास से भागा तो चावल निकलने लगा। इसलिए वहां के लोगों को अनाज मिलना शुरू हो गया। बात राजा तक पहुंची, लेकिन राजा को इस पर विश्वास नहीं हुआ। राजा ने रहषु का विरोध किया और उसे पाखंडी कहा और रहषु से अपनी मां को यहां बुलाने को कहा। इस पर रहषु ने राजा से कहा कि यदि मां यहां आईं तो राज्य को नष्ट कर देंगी, लेकिन राजा नहीं माना। रहषु भगत के आह्वान पर देवी मां कामाख्या से चलकर पटना और सारण के आमी होते हुए गोपालगंज के थावे पहुंचीं। राजा की सभी इमारतें ढह गईं। तभी राजा की मृत्यु हो गयी।

इसे भी पढ़ें- UP: रोजाना पीता है 5 लीटर दूध... किस नस्ल का है लखनऊ से चोरी हुआ सफेद घोड़ा? जिसके लिए बिलख रहीं महिलाएं; पैगम्‍बर से खास रिश्‍ता

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड