कभी बरसाए लात-घूंसे, तो कभी चप्पलों से की धुनाई... मुंबई लोकल में दो किन्नरों ने काटा बवाल, यात्री संग की मारपीट; VIDEO VIRAL होते ही दबोचे गए

वायरल हो रहे वीडियो में दो किन्नर ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री को बुरी तरह पीटने लगे। इस दौरान दोनों किन्नरों ने मिलकर न सिर्फ घूंसे और थप्पड़ जड़े। बल्कि लातों से मारा और चप्पलों से भी पीटा।

Viral Video: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन के भीतर से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दो किन्नर एक यात्री के साथ जमकर मारपीट करते और लात-घूंसे चलाते दिखाई दिए। अब वीडियो के सामने आते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मामले को गंभीरता से लिया है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो किन्नर ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री को बुरी तरह पीटने लगे। आरोप है कि पैसे मांगने के दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई, जो हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान दोनों किन्नरों ने मिलकर न सिर्फ घूंसे और थप्पड़ जड़े। बल्कि लातों से मारा और चप्पल से भी पीटा।

RPF ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज 

जानकारी के मुताबिक, 19 जुलाई को वीडियो वायरल होने के बाद RPF ने तुरंत जांच टीमें गठित कीं और स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कड़ी निगरानी के बीच दोनों आरोपियों को दादर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 12 से हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार किन्नरों ने मांगी माफी

दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि माहिम और बांद्रा के बीच चल रही लोकल ट्रेन में पैसे मांगने के वक्त एक यात्री से बहसबाजी हुई। ये देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ये घटना सरकारी रेलवे और मुंबई सेंट्रेल के अधिकार क्षेत्र में आती है। ऐसे में मामले की जांच के बाद दोनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सरकारी रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया है।

GRP मुंबई सेंट्रेल ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पूछताछ के दौरान दोनों किन्नरों अपने किए शर्मिंदा हुए और माफी मांगी।

आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी

फिलहाल, रेलवे प्रशासन की ओर से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे पुलिस प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: बेटी ने पापा के 50वें जन्मदिन को बनाया खास, सरप्राइज में दी ब्रैंड न्यू चमचमाती बाइक; पिता के रिएक्शन ने नेटिजंस को किया भावुक- VIDEO
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 21 July 2026 at 11:08 IST