शादी के बाद हुई दुल्हन की विदाई, छोड़ने को तैयार नहीं हुए कुत्ते, गले लिपटकर रो पड़े! VIDEO VIRAL
सोशल मीडिया पर इन दिनों दुल्हन की विदाई का वीडियो धूम मचा रहा है। दुल्हन विदाई के बाद मायके से ससुराल के लिए विदा हो रही होती है, तभी दो कुत्ते दुल्हन का रास्ता रोक लेते हैं। वीडियो ने नेटिजंस को भावुक कर दिया है।
Viral Video: सोशल मीडिया पर सर्कुलेट करते समय अक्सर कुछ न कुछ ऐसा मिल जाता है जो लोगों का ध्यान खींच लेता है। इसी कड़ी में अब एक दुल्हन और उसके वफादार पालतू कुत्तों का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो उससे लिपटकर रोते दिखे। इस वीडियो ने नेटिजंस को भावुक कर दिया।
वायरल हो रहा वीडियो देहरादून की एक शादी का है, जहां पर दुल्हन की विदाई हो रही है। मायके से ससुराल जा रही दुल्हन को देख सभी घरवाले और रिश्तेदारों की आंखें नम हो गई। हर कोई दुल्हन से मिलकर उसे विदा करने लगा। तभी एक खास नजारे ने सभी का ध्यान खींच लिया।
दुल्हन को विदा होते देख रोए पालतू कुत्ते!
दुल्हन को विदा होते देख घर के दो पालतू कुत्ते भी भावुक हो गए। वो इतने इमोशनल हो गए कि अपनी मालकिन को जाने नहीं देना चाहते थे। काफी देर तक वो घर की बालकनी से टकटकी लगाए दुल्हन को ताकते रहे। बाद में वह नीचे आए दुल्हन से लिपट गए। इनमें से एक कुत्ता उछलकर दुल्हन के ऊपर चढ़ गया। जैसे दुल्हन से कह रहा हो कि प्लीज हमें छोड़कर मत जाओ।
दुल्हन के नहीं रुके आंसू
वहीं दुल्हन भी दोनों पालतू कुत्तों को खूब प्यार और दुलार करती है। वो अपने आंसू रोकने की कोशिश करती है, लेकिन रोक नहीं पाती। बाद में जैसे ही वो भारी मन से मायके से विदा होती है, तो कुत्ते उसके पीछे-पीछे चलने लगते हैं। दुल्हन उन्हें शांत करते हुए कहती है- मम्मा यही है, मम्मा यही है। हालांकि, इतने कहते वक्त उसकी आंखों में आंसू होते है।
वीडियो देख इमोशनल हुए लोग
वीडियो को @tripawsquad नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'उसने 'हां' कहा, लेकिन उसके बच्चों ने Goodbye कह दिया।' वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा और लाइक किया जा चुका है।
वीडियो पर प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'इंसान से ज्यादा वफादार पालतू कुत्ते होते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वीडियो देख कर मैं क्यों रो रहा हूं।' एक ने लिखा, 'ये मोमेंट मैंने फील किया।' कुल मिलाकर नेटिजंस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 4 April 2026 at 13:40 IST