जब मराठी मुल्गी बनी मारवाड़ी दुल्हन, दूल्हे की आंखों से छलक पड़े आंसू; सरप्राइज परफॉर्मेंस ने जीत लिया दिल- VIDEO VIRAL

पिंक चुनरी और घाघरा-चोली में दुल्हन बनी महाराष्ट्रिय लेडी लव को देख दूल्हा इमोशनल हो गया। दुल्हन ने अपने दूल्हे को सरप्राइज करने के लिए मारवाड़ी परफॉर्मेंस भी दी। इस वीडियो ने नेटिजंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो वायरल हो जाते हैं। लेकिन इस बार एक महाराष्ट्रियन दुल्हन का सरप्राइज परफॉर्मेंस इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। यहां महाराष्ट्रियन दुल्हन ने अपने मारवाड़ी दूल्हे के लिए ऐसी राजस्थानी डांस परफॉर्मेंस दी कि दूल्हे की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

जी हां, पिंक चुनरी और घाघरा-चोली में सजी दुल्हन ने जब राजस्थानी गीत के धुन पर ठुमके लगाए तो दूल्हा भावुक होकर रो पड़ा। ये पल इतना खूबसूरत और इमोशनल रहा कि मेहमानों की भी आंखे नम हो गईं।

दुल्हन ने दूल्हे को दिया सरप्राइज!

वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर दूल्हा और दुल्हन घरवाले और मेहमान जुटे हुए हैं। इसी बीच, दुल्हन राजस्थानी लुक में वेन्यू पर एंट्री लेती है। उसके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान खिली होती है। इतने में अचानक राजस्थानी गाना बजते ही दुल्हन थिरकना शुरू कर देती है। ऐसा लगता है मानो वो अपने दूल्हे को सरप्राइज दे रही हो।

लेडी लव को देख भावुक हुआ दूल्हा

वीडियो की शुरुआत में दुल्हन का धमाकेदार डांस देख दूल्हा समेत मेहमान बेहद इंप्रेस हो जाते हैं। ऐसे में पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता है। वीडियो जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, तो देखने को मिलता है कि दूल्हा अपनी लेडी लव को देख भावुक हो जाता है। महाराष्ट्रियन दुल्हन को मारवाड़ी लुक में ढले देख जहां कुछ खुश होते हैं, तो वहीं कुछ लोग इमोशनल हो जाते हैं। इस दौरान पूरा माहौल खुशी के अलग-अलग अंदाजों से भरा हुआ था। चारों ओर उमंग और आनंद की लहरें थीं।

Advertisement

दूल्हा भी दुल्हन संग जमकर थिरका

हालांकि परिवार समेत मेहमान भी तब और झूम उठे, जब दुल्हन संग दूल्हा भी थिरकने लगा। इस वीडियो ने नेटिजंस का दिल छू लिया।

दुल्हन ने अपने डांस मूव्स से बांधा समां 

वीडियो को @weddingsutra नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'महाराष्ट्रीयन दुल्हन, मारवाड़ी दूल्हा, और एक सरप्राइज परफॉर्मेंस जिसने सबका दिल जीत लिया! दुल्हन ने अपने डांस मूव्स से समां बांध दिया तो दूल्हे के रिएक्शन भी कमाल के थे। एकदम फिल्मी पल, जो हमें बेहद पसंद आया।'

Advertisement

दूल्हे के रिएक्शन पर दिल हारे नेटिजंस

वीडियो को खबर लिखे जाने तक मिलियन बार देखा और 32.4K बार लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'यहां दूल्हा पिघल गया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जिस तरह से वो रो रहा है।' इसके साथ इमोशनल होते हुए इमोजी भी पोस्ट की। एक अन्य ने लिखा, 'बेस्ट मोमेंट।'

यह भी पढ़ें: VIDEO: सभी स्टाफ गूंगे और बहरे... भारत में 'उम्मीदों का कैफे' देख हैरान रह गया विदेशी, बोला- इसलिए इस देश से प्यार...
 

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड