VIDEO: सभी स्टाफ गूंगे और बहरे... भारत में 'उम्मीदों का कैफे' देख हैरान रह गया विदेशी, बोला- इसलिए इस देश से प्यार...
वायरल हो रहे वीडिय में एक विदेशी टूरिस्ट 'उम्मीदों का कैफे' देख हैरान रह गया। यहां उसने देखा कि स्टाफ गूंगे और बहरे हैं और सम्मान के साथ अपना काम कर रहे हैं। युवक ने भारत की तारीफ में कहा कि उसे इस देश से प्यार करने का एक और मौका मिल गया।
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विदेशी टूरिस्ट का वीडियो धूम मचा रहा है, जहां वो भारत में एक ऐसा कैफे देखकर दंग रह गया जिसमें दिव्यांग वेटर्स काम कर रहे थे।
जी हां, वीडियो में देखा जा सकता है कि लखनऊ के कैफे के पॉजिटिव और वेलकमिंग माहौल ने विदेशी टूरिस्ट को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां अंदर घुसते ही उन्हें साफ-सुथरे, सुकून भरे माहौल और मुस्कुराते चेहरों से वेलकम मिला।
कैफे की खासियत ने छुआ दिल
विदेशी युवक के मुताबिक, यहां का अनुभव किसी भी आम कैफे से काफी अलग और दिल छू लेने वाला रहा। इस कैफे की सबसे बड़ी खासियत इसका स्टाफ था। उनका कहना है कि यहां के सभी कर्मचारी दिव्यांगजन हैं, जो पूरे प्रोफेशनलिज्म के साथ खाना सर्व करते हैं और पूरा काम संभालते हैं।
'यहां के स्टाफ गूंगे और बहरे'
वीडियो को @ky.paul नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'मैं हैरान रह गया।' वीडियो में विदेशी युवक कहता है, 'मैं भारत में अपने दोस्त के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए आया हूं। यहां एक रेस्टोरेंट हैं जिसका नाम ISHAARA है। इशारा का मतलब Sign लैंग्वेज होता है। यहां स्टाफ गूंगे और बहरे हैं। ये कितना जबरदस्त है कि भारत में दिव्यांगों को सिर्फ सहानुभूति ही नहीं, सम्मान और अवसर भी मिल रहे हैं। वो अपने हद से बाहर आकर जबरदस्त रेस्टोंरेट के जरिये उनकी मदद कर रहे हैं। इस देश से प्यार करने का एक और जबरदस्त कारण मिल गया।'
बताया जाता है कि ये कैफे उन लोगों को रोजगार देता है जिन्हें अक्सर समाज में कम मौके मिलते हैं। वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा जा चुका है। वहीं लाइक्स की भी बैछार है।
यूजर्स बोले- भारत में जीवन बहुत सुंदर
वीडियो पर तमाम प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'भारत में जीवन बहुत सुंदर है, अगर आप न्यूज चैनल से दूर रहे तो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भारतीय दिल बहुत दयावान है।' एक अन्य यूजर ने कैफे के मालिक के इस कदम की सराहना की और अपना प्यार लुटाया। वहीं अन्य यूजर्स ने कहा कि देश में ऐसे कई कैफे हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 3 April 2026 at 12:15 IST