VIRAL VIDEO: बाइक पर सवार हो हाथ में रिवॉल्वर तान रील के लिए कर रहे थे स्टंट, तभी बेकाबू होकर ट्रक ने मारी टक्कर; 3 भाइयों की मौके पर मौत

MP Reel Stunt Accident: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर 'रील्स' बनाने का जुनून तीन परिवारों के चिराग बुझा गया। बेला गांव के पास हुई इस दर्दनाक दुर्घटना ने एक बार फिर युवाओं में बढ़ते स्टंट कल्चर और सुरक्षा के प्रति लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Follow :  
×

Share


MP Reel Stunt Accident | Image: X

MP Reel Stunt Accident:  सोशल मीडिया पर 'फेमस' होने की सनक युवाओं के सिर चढ़कर बोल रही है, लेकिन कभी-कभी यही शौक मातम में बदल जाता है। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 135 (NH-135) पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक बात यह है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब ये युवक बाइक पर स्टंट करते हुए सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे थे।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, तीन युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर तेज रफ्तार में जा रहे थे। वायरल वीडियो के मुताबिक, बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी और उसे टेढ़े-मेढ़े तरीके से चलाया जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

रील के चक्कर में नियमों की धज्जियां

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे घटना के वीडियो ने रोंगटे खड़े कर दिए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक पर तीन युवक सवार थे। पीछे बैठा युवक हाथ में देसी पिस्तौल लहरा रहा था। बाइक चला रहे युवक ने अपना चेहरा ढका हुआ था और वह खतरनाक तरीके से वाहनों को ओवरटेक कर रहा था। इस पूरी घटना को उनके पीछे दूसरी बाइक पर चल रहे दोस्त रिकॉर्ड कर रहे थे। फेमस होने के लिए युवकों ने न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया, बल्कि अपनी जान भी जोखिम में डाल दी। हादसे का शिकार हुए तीनों युवक आपस में सगे भाई थे।

पुलिस ने बरामद किए हथियार 

पुलिस ने घटनास्थल से वह अवैध बंदूक भी बरामद कर लिया है, जिसे वीडियो में लहराया जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें - Health Summar Tips: गर्मी में सीने में जलन, बुखार और चक्कर जैसी समस्याएं होंगी दूर, बस रोजना कर लें ये काम; पेट रहेगा एकदम ठंडा 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 20 April 2026 at 13:37 IST