'हाथ टूट जाएगा भैया...' ट्रेन की खिड़की से मोबाइल पर झपट्टा मार रहा था चोर, तभी यात्रियों ने कसकर पकड़ा हाथ; फिर यूं सिखाया सबक- VIDEO

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर खिड़की से लटका हुआ है। वो बार-बार उसे छोड़ने की मिन्नतें कर रहा है। मगर यात्रियों ने भी इस बार उसे सबक सिखाने की ठान ली थी। इसके बाद उन्होंने करीब 10 किमी तक उसे खिड़की से लटकाए रखा। इतना ही नहीं, गुस्से में कुछ यात्रियों ने उस पर थप्पड़ भी बरसाए।

Viral Video | Image: x

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मोबाइल चोर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे चलती ट्रेन में झपटमारी करना बहुत भारी पड़ गया। चोर ने जैसे ही खिड़की से यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश की, बोगी में मौजूद यात्रियों ने पासा ही पलट दिया। एक यात्री ने फुर्ती दिखाते हुए चोर का हाथ अंदर से पकड़ लिया, तो दूसरे ने उसे खिड़की से ऐसे दबोचा कि चोर हवा में ही लटक गया।

ये घटना बिहार के बरौनी-कटिहार रेलखंड पर स्थित मानसी स्टेशन की बताई जा रही है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर खिड़की से लटका हुआ है। वो बार-बार उसे छोड़ने की मिन्नतें कर रहा है। मगर यात्रियों ने भी इस बार उसे सबक सिखाने की ठान ली थी। इसके बाद उन्होंने करीब 10 किमी तक उसे खिड़की से लटकाए रखा। इतना ही नहीं, गुस्से में कुछ यात्रियों ने उस पर थप्पड़ भी बरसाए।

हाथ टूट जाएगा भैया- चिल्लाया चोर

वायरल वीडियो में चोर कहते सुना जा सकता है कि हम चोरी नहीं कर रहे थे सर। हाथ टूट जाएगा भैया। धर  कर चलिए। मैं लखमनिया से हूं। हम ट्रेन में आदमी देख रहे थे, मोबाइल नहीं छीन रहे थे। हम ये सब काम नहीं करते हैं।

July 11, 2026

यात्रियों ने जड़े तमाचे और…

यात्रियों के मुताबिक, यह मामला 9 जुलाई का है। पाटलिपुत्र से पूर्णिया जाने वाली जनहित एक्सप्रेस रात करीब साढ़े 12 बजे मानसी स्टेशन पहुंची। उस समय ट्रेन के स्लीपर कोच में काफी भीड़ थी और कई यात्री सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोर ने मोबाइल छीनने की कोशिश की, मगर यात्री ने तुरंत उसका हाथ कसकर पकड़ लिया। मौके पर मौजूद अन्य मुस्तैद यात्रियों ने भी उसका हाथ जोर से पकड़ा। मगर कुछ ही देर बाद ट्रेन चल पड़ी।

चोर को किया पुलिस के हवाले 

इस बीच खिड़की के बाहर मौजूद चोर ने अपना हाथ छुड़ाने की हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। यात्रियों ने चोर से उसके बारे में पूछा। उसने अपने बारे में बताया और कहा कि वो अपने रिश्तेदार को ढूंढते हुए आया है। हालांकि यात्रियों ने उसे पकड़ने के बाद रेल पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि उसने अपना नाम और पहचान गलत बताई है। वह अपनी असल पहचान छिपाने की कोशिश कर रहा था। थानाध्यक्ष के मुताबिक, आरोपी की पहचान मोहम्मद फखरुद्दीन उर्फ छोटू के रूप में हुई है। उसे पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: शराब पी, डांस किया और सेल्फी ली... जब युवकों ने ट्रेन कोच को बना दिया BAR, भड़के नेटिजंस बोले- यात्रा पर बैन लगाओ
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 11 July 2026 at 20:55 IST