अपडेटेड 14 February 2026 at 20:53 IST

मुस्लिम महिला ने उठाई शिव की कांवड़, बुर्के में लगाए 'बम बम भोले' के नारे, Video Viral

उत्तर प्रदेश के संभल की मुस्लिम महिला बुर्का पहनकर हरिद्वार से गंगाजल की कांवड़ लेकर पैदल अपने गांव लौट रही हैं। उन्होंने प्रेम विवाह की मन्नत मांगी थी, शादी होने पर उन्होंने यह यात्रा शुरू की।

Follow :  
×

Share


मुस्लिम महिला ला रही कांवड़ | Image: X

UP News : एक मुस्लिम महिला की शिवभक्ति सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उत्तर प्रदेश के संभल जिले की रहने वाली तमन्ना मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला बुर्का पहनकर हरिद्वार से गंगाजल भरी कांवड़ लेकर अपने गांव की ओर पैदल यात्रा कर रही हैं।

यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे सांप्रदायिक सद्भाव और एकता की मिसाल बता रहे हैं। यह एक दिल छू लेने वाली घटना भारत की गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सद्भाव की जीती-जागती मिसाल है। तमन्ना मलिक संभल के बदनपुर बस्सी गांव की रहने वाली हैं। वे अपने पति अमन त्यागी के साथ इस यात्रा पर निकली हैं।

शादी की मांगी थी मन्नत

दरअसल, तमन्ना ने भगवान शिव से शादी की मन्नत मांगी थी। शादी होने पर उन्होंने कांवड़ यात्रा पूरी करने का संकल्प लिया था। वे हरिद्वार के हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर संभल पहुंचकर अपने गांव में स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगी।

माथे पर लाल तिलक

वीडियो में तमन्ना ने बुर्का पहना हुआ है और कंधे पर कांवड़ लिए चलती दिख रही हैं। उनके माथे पर लाल तिलक लगा है और वे 'बम बम भोले' का जयकारा लगा रही हैं। आसपास के कांवड़िए भी 'हर हर महादेव' और 'बम बम भोले' के नारे लगा रहे हैं। बिजनौर जिले के रास्ते में हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने फूलों की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। कई जगहों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और वे उनकी तस्वीरें व वीडियो बनाते दिखे।

यह घटना महाशिवरात्रि से ठीक पहले हुई है, जब कांवड़ यात्रा जोरों पर है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे "एकता की मिसाल", "सच्ची भक्ति" और "भारत की गंगा-जमुनी तहजीब" कह रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के अंदर ही धधक रही बगावत की आग, भारत का राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' गाकर पाकिस्तानी लड़के ने मुल्ला मुनीर को ललकारा; VIDEO वायरल

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 14 February 2026 at 20:53 IST