पाकिस्तान के अंदर ही धधक रही बगावत की आग, भारत का राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' गाकर पाकिस्तानी लड़के ने मुल्ला मुनीर को ललकारा; VIDEO वायरल
India National Anthem in Pakistan : पाकिस्तान के एक विश्वविद्यालय में भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' गूंजने से तहलका मच गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित बाचा खान यूनिवर्सिटी की है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Pakistani Students Sang Indian National Anthem: भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों तनातनी की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच एक पाकिस्तानी यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, कुछ पाकिस्तानी छात्रों ने एक यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है।
बाचा खान यूनिवर्सिटी की घटना
बताया जा रहा है कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित बाचा खान यूनिवर्सिटी की है। जहां चरसद्दा में एक दो दिवसीय एक्सपो (यूथ फेस्टिवल) के दौरान पाकिस्तानी छात्रों ने भारतीय राष्ट्रगान 'जन गण मन' जोर-शोर पूरे जोश के साथ गाया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूत्रों के अनुसार, यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग के एक छात्र जिब्रान रियाज ने भारत का राष्ट्रगान गाया, वहीं कुछ छात्रों ने नारे भी लगाए।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सोशल मीडिया पर फैल रही इस वीडियो में छात्र को 'जन गण मन' गाते हुए साफ देखा जा सकता है। हालांकि इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तीखी बहस छेड़ दी है। कई पाकिस्तानी यूजर्स तो छात्र और यूनिवर्सिटी प्रशासन की कड़ी आलोचना कर रहे हैं और इसे राष्ट्र-विरोधी बता रहे हैं। कुछ ने इसे देश के प्रति गलत कदम बताया, जबकि अन्य ने इसे सांस्कृतिक आदान-प्रदान का हिस्सा भी माना।
मुनीर की सेना से त्रस्त है पस्तून
दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि यह वीडियो पस्तून का है, जहां पाकिस्तानी सरकार से लोग त्रस्त हैं। मुनीर की सेना ने पस्तूनों पर काफी जुल्म करती है और यही कारण है कि पाक सरकार के विरोध में छात्र भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गा रहे हैं। इस घटना से स्पष्ट है कि PoK के लिए गीदड़ भभकियां देने वाले पाकिस्तान में ही बगावत की आग धधक रही हैं।
Advertisement
यूनिवर्सिटी प्रशासन घटना पर चुप
यह घटना सामने आने के बाद भारत में वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक बाचा खान यूनिवर्सिटी ने इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बता दें, बाचा खान यूनिवर्सिटी प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और महात्मा गांधी के सहयोगी बाचा खान (अब्दुल गफ्फार खान) के नाम पर है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगने के साथ कार्रवाई की अपील की है।