VIDEO: शादी में जरूरी चीज लाना भूले लड़केवाले? हवन रुकने की आ गई नौबत, फिर Instamart पर किया ऑर्डर; डिलीवरी बॉय आया और फिर...
सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां लोग जरूरी सामान लाना भूल गए। तभी इंस्टामार्ट पर ऑर्डर किया। डिलीवरी बॉय आया तब जाकर रस्म पूरी हुई।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
Viral Video: शादी-ब्याह की भागदौड़ में अक्सर छोटी-मोटी चूक हो जाती है। कई बार ऐसी ही भूल कुछ पलों को खास और यादगार बना देती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर इसी तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। शादी की रस्में चल रही हैं, दूल्हा हवन के लिए बैठा है… इसी दौरान लड़कीवालों को अचानक याद आता है कि वो एक ऐसी चीज लाना भूल गए, जो शादी की रस्मों के लिए जरूरी है। फिर आगे जो हुआ, उसने इस पल को और मजेदार बना दिया।
वायरल वीडियो में देखने मिल रहा है कि दूल्हा हवन के लिए तैयार है। इसी दौरान ऐसी गलती हो गई कि हवन रुकने तक की नौबत आ गई। इसके लिए सबसे जरूरी चीज लकड़ी लाना ही भूल गए। लकड़ी के बिना हवन आगे ही नहीं बढ़ पा रही थी। ऐसे में सब परेशान हो जाते हैं कि अब क्या किया जाए? तभी इस सिचुएशन में लड़की के दिमाग की बत्ती जलती है। वो झटपट अपना फोन निकालती है और स्विगी इंस्टामार्ट से लकड़ियां ऑनलाइन ऑर्डर कर देती है।
लकड़ी का पैकेट लेकर पहुंचा डिलीवरी बॉय
इसके बाद स्विगी इंस्टामार्ट डिलीवरी बॉय 10 मिनट में हवन के लिए लकड़ी का पैकेट लेकर पहुंच जाता है। लड़की इन लकड़ियों को लेकर पंडित तक पहुंचाती है। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग लड़की के इस आइडिया के मुरीद हो जाते हैं।
10 मिनट की डिलीवरी पर टिकी शादी!
शादियों की अफरा-तफरी संभालने का काम क्लिक-कॉमर्स ऐप ने झट से कर दिया, जिसने सभी का दिल जीत लिया। इस वीडियो को @diamond_clouds_.__ नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में मजाकिया अंदजा में लिखा है, 'ये शादी 10 मिनट की डिलीवरी पर निर्भर थी।'
कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने यूं लिए मजे
वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा और हजारों बार लाइक किया जा चुका है। कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। वीडियो को देखकर इंस्टामार्ट ने भी प्रतिक्रिया दी है। इंस्टामार्ट ने लिखा, 'और कुछ चाहिए? अभी लाकर देता हूं।' एक यूजर ने लिखा, 'डिलीवरी बॉय की पावर।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इंस्टामार्ट आप लोग कमाल के हैं... तो अब हम शादी की जरूरतों के लिए भी आपकी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 13 May 2026 at 18:57 IST