'इस स्पीच के बाद फेरे और विदाई मुमकिन हो पाएगी क्या?' शादी के दिन दुल्हन ने ससुराल वालों से पूछे ऐसे सवाल, नेटिजंस की छूट गई हंसी- VIDEO

दुल्हन ने अपनी शादी के दिन ही ससुराल वालों से ऐसी डिमांड कर दी कि हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर दुल्हन का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वहीं यूजर्स भी मजे लेने से नहीं चूके।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: ससुराल कैसा होगा? वहां मुझे प्यार मिलेगा या नहीं? लोग खुले दिल से अपनाएंगे या नहीं... शादी ब्याह से पहले इस तरह के हजारों सवाल लड़कियों के दिल के किसी कोने में दफन रहते हैं। शादी से पहले डर और घबराहट घर कर जाती है। मन की बेचैनी किसी से शेयर तक नहीं कर पाती। ऐसा ही कुछ इन दिनों वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिला। लेकिन, लड़की ने अपने दिल का हाल शादी के दिन मंच से ही बयां कर दिया। हालांकि, इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजंस मजे लेने से नहीं चूके। आखिर क्यों?

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन शादी के स्टेज पर हैं। शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन के परिवार और मेहमानों का जमावड़ा लगा हुआ है। वरमाला की रस्म हो चुकी है। ऐसे में दुल्हन ने अपनी शादी के दिन को यादगार बनाने के लिए कुछ खास तैयारी कर रखी थी। उसने अपने ससुराल वालों के लिए दो शब्द लिखे थे, जिसमें वो अपने दिल का हाल बयां कर रही थी।

दुल्हन की स्पीच सुन सदमे में दूल्हा!

लाल जोड़े में सजी-धजी खड़ी दुल्हन ने माइक लेकर बोलना शुरू किया। इस दौरान मौके पर मौजूद हर शख्स को इंतजार था कि वो आखिर ऐसा क्या करने वाली है। दुल्हन की बातों को सुनकर लगा कि उसने सुसराल वालों के लिए ये स्पीच काफी दिन से तैयार कर रखी थी।

खैर, दुल्हन ने माइक लेकर बोलना शुरू किया कि उसे बहू बनने का शौक नहीं है, उसे बेटी सा प्यार मिल पाएगा क्या? इस तरह से उसने परिवार के हर सदस्य का जिक्र करते हुए अपने रिश्ते के अच्छे शुरुआत की बात कही। इस दौरान दूल्हे का रिएक्शन देखने लायक रहा। उसे देख ऐसा लग रहा है मानो वो सोच रहा हो कि कहां फंस गया।

Advertisement

वेडिंग डे के लिए दुल्हन की स्पेशल स्पीच

दुल्हन कहती है, 'डियर ससुराल तुम मुझे मेरे मायके सा फील करा पाओगी क्या, बहू बनने का शौक नहीं, मुझे अपनी बेटी बना पाओगे क्या? डियर सासू मां, मैं वादा करती हूं कि मैं आपको अपनी मां जैसा प्यार दूंगी। हर तीज-त्योहार पर अपनी मां की तरह सवार दूंगी। मन की ना होने पर मुंह भी बनाया करूंगी और हां मैं थोड़ी सी जिदी हूं, ऐसा मेरी मां कहती है। लेकिन मेरी हर जिद को पूरा करने के लिए वो पापा से भी लड़ती है। तो क्या आप लोग भी मेरी छोटी-छोटी जिदों को पूरा कर पाओगी। बहू बनने का शौक नहीं, मुझे अपनी बेटी बना पाओगी क्या?'

दुल्हन ने ससुरालों वालों से पूछे ये सवाल

उसने आगे कहा, 'डियर ससुर जी मैं आपसे वादा करती हूं, मैं आपको अपने पापा का दर्जा दूंगी, आपसे हर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करूंगी। मैं अक्सर ख्याल रखती हूं अपने पापा की हर चीज का, तो आपकी दवाईयों का भी पूरा हिसाब रखूंगी। तो आप भी मेरी मां की तरह, जब पापा मुझे डांटे तो अपने गले लगा पाओगी क्या। बहू बनने का शौक नहीं, मुझे अपनी बेटी बना पाओगी क्या? डियर भैया मैं आपसे वादा करती हूं कि मैं आपको अपनी छोटी बहन सा प्यार करूंगी, तो क्या आप मुझे मेरी बहन सा प्यार कर पाओगे क्या? डियर ननद तुम मुझे अपनी बेस्ट फ्रेंड बना पाओगी क्या? दिल के हर छोटे-बड़े राज मुझे बता पाओगी क्या? भाभी बनने का शौक नहीं, मुझे अपनी बेस्ट फ्रेंड बना पाओगी क्या? अपने घर के हर छोटे-बड़े फैसले में मेरी राय ले पाओगे क्या? मां डरती है मेरी कि मैं कैसे ससुराल को संभाल पाऊंगी, मायके में जगती हूं सुबह 7 बजे, वहां कैसे जल्दी जाग पाऊंगी, मारती है ताना, जब ससुराल जाएगी तब पता चलेगा।'

Advertisement

इस वीडियो को @shanudhillon08 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'इसलिए शादी में जल्दी खाना खा लेती हूं। ससुराल वालों की तो फिल्डिंग सेट है।' वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है।

यूजर्स ने यूं लिए मजे

वहीं कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'जाओ तभी पता चलेगा। नौकंटी सोशल मीडिया की।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'तुम शादी के बाद मुंह बंद कर पाओगी क्या?' तीसरे यूजर ने लिखा, 'बोल वो रही है, शर्म मुझे आ रही है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'डियर हसबैंड सदमे में है।' एक ने लिखा, 'डियर ससुराल क्या बाद में ये वीडियो देखकर हंस पाओगे क्या?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस स्पीच के बाद फेरे और विदाई मुमकिन हो पाएगी क्या?' वहीं कुछ यूजर्स दुल्हन के समर्थन में भी आए। उन्होंने कहा कि इसमें गलत क्या है? वो अपना मायके छोड़ने से पहले कुछ बेसिक सवाल ही तो कर रही है।

यह भी पढ़ें: VIDEO VIRAL: रील बाज पत्नी से परेशान पति पहुंचा हरिद्वार, पहले उसकी फोटो पर कई बार थूका, चढ़ाई माला और फिर जिंदा ही कर दिया पिंडदान

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड