VIRAL: 'पापा के लिए स्कूटी ला रहा हूं' बोल घर BMW ले आया बेटा, जैसे ही थमाई चाबी, ऐसा था पेरेट्ंस का रिएक्शन, VIDEO देख दिन बन जाएगा आपका!
Viral Video: बेटे ने अपनी मां से कहा कि वे अपने पिता के लिए एक स्कूटी लेकर आ रहा है, लेकिन जैसे ही चमचमाती कार घर पहुंची तो उनका रिएक्शन देखने लायक था। मम्मी खुशी से फूली नहीं समाई। उनकी आंखों में आंसू झलक आए।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read
Viral Video: सोशल मीडिया पर हर रोज ऐसे ढेरों वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों का दिन बना देते हैं। ऐसा ही एक वायरल हो रहा वीडियो इन दिनों लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में उन पेरेंट्स के इमोशन देखने मिल रहे हैं, जिन्हें उनका बेटा बहुत ही प्यारा सरप्राइज देता है। ये देख वे खुशी से फूले नहीं समाते। इंटरनेट यूजर्स वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
मां से कहा- मैं स्कूटी ला रहा हूं
वीडियो में एक शख्स बताता है कि वे अपने पिता को सरप्राइज देने के लिए एक स्कूटी खरीदने जा रहा है और इसके बारे में उसने अपनी मां को बताया है। हालांकि जब सरप्राइज असल में सामने आता है तो खुद मां भी शॉक रह जाती हैं।
वीडियो को युवा टेकी सिद्धार्थ भदौरिया ने शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में वे बताते हैं कि उन्होंने अपनी मम्मी को बताया है कि वो पापा के लिए स्कूटी ला रहे हैं। सिद्धार्थ ने कहा कि सुबह से मम्मी मुझसे 2-3 बार कह चुकी हैं कि बेटा, तू लेकर तो आ रहा है, लेकिन तैयार रहना पापा से गाली खाने के लिए। उन्हें कहा पता है कि यहां लाख-डेढ़ लाख की बात नहीं हो रही है।
वीडियो में आगे सड़कों पर एक BMW कार दौड़ती नजर आ रही है। यही है सिद्धार्थ के लिए अपने पेरेंट्स के लिए स्पेशल सरप्राइज। जी हां, उन्होंने स्कूटी नहीं बल्कि BMW कार खरीदी है।
मम्मी के रिएक्शन ने दिल जीत लिया
सिद्धार्थ जब कार लेकर घर पहुंचते हैं, तो वो अपने माता-पिता को बाहर बुलाते हैं और उनके हाथ में चाबी थमा देते हैं। जैसे ही चाबी का बटन दबाते हैं, तो स्कूटी के पीछे खड़ी BMW की लाइट्स जगमगा उठती हैं। मां को तो लगता है कि उनका बेटा स्कूटी लेकर आया है, जब उन्हें असल सरप्राइज के बारे में मालूम चलता है तो वो चौंक जाती हैं। इस दौरान उनका रिएक्शन देखने लायक होता है। खुशी से उनकी आंखों में आंसू झलक आते हैं। पिता भी हैरान होकर पूछते हैं, इतनी महंगी कार कौन खरीदता है?
सोशल मीडिया पर इस मोमेंट को कई लोग काफी पसंद करते नजर आ रहे हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसे अब तक 23 मिलियन के आसपास व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, ढेरों लोगों के इस पर कमेंट्स भी आए।
कई सेलेब्स ने भी लुटाया VIDEO पर प्यार
कमेंट्स करने वालों में सिर्फ आम लोग ही नहीं कई सेलेब्स भी शामिल रहे। सुनील शेट्टी, अर्जुन बिजलानी, स्मृति खन्ना जैसे सेलेब्स ने इस वीडियो पर प्यार लुटाया। अर्जुन ने लिखा, "मुझे ये फीलिंग मालूम है।" वीडियो पर कई आम लोगों के तरह-तरह के रिएक्शंस आए। एक ने कहा, "वीडियो देखते हुए आंखें आंसुओं से भर आईं।" दूसरे ने कहा, "आंटी के एक्सप्रेशंस अनमोल हैं।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 8 May 2026 at 13:45 IST