पत्नी-बच्ची के सामने पत्थर बन खड़ा था सैनिक, नन्ही बेटी के छूते ही पिघल गया, फिर कसकर लगाया गले; VIRAL VIDEO कर देगा इमोशनल
Viral Video: सैनिक अपनी पत्नी और नन्ही बेटी के सामने ड्यूटी के सख्त अनुशासन में पत्थर की तरह खड़ा रहा। हालांकि बेटी के एक छोटे से स्पर्श ने सब बदल दिया। वायरल वीडियो हर किसी को इमोशनल कर रहा है।
Viral Video: एक सैनिक का जीवन काफी कठिन होता है। देश की सेवा करते हुए उसे अपना परिवार, प्यार, त्योहार और अपने बच्चों के बचपन के अनमोल पल सब कुछ कुर्बान करना पड़ता है। कभी-कभी ड्यूटी और प्यार के बीच का संघर्ष इतना गहरा हो जाता है कि देखने वाला खुद को रोके नहीं रख पाता। ऐसा ही एक बेहद भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं।
नियमों में बंधा रहा सैनिक
वीडियो में एक सैनिक पूरे अनुशासन में खड़ा नजर आ रहा है। उसके सामने उसकी पत्नी खड़ी है, जिसकी गोद में उनकी नन्ही-सी बेटी है। न जाने कितने महीनों या सालों बाद वो अपने परिवार को इतने करीब से देख रहा है। मन तो उसका भी करता होगा कि वह अपनी पत्नी और बेटी को जी भरकर गले से लगा ले, लेकिन ड्यूटी के सख्त नियम उसे बांधे हुए हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से पत्नी बार-बार बेटी को उसके सामने दिखा रही है, उम्मीद भरी नजरों से उसे देख रही है। नन्ही बेटी अपनी मासूम मुस्कान के साथ पापा की ओर देख रही है, लेकिन सैनिक जरा भी नहीं हिलता। वह पत्थर की तरह अटल खड़ा है। उसकी आंखों में भाव उमड़ रहे हैं, दिल भर आया है, फिर भी वह अपनी मुद्रा नहीं तोड़ता। यह वो अनुशासन है, जिसे सिर्फ एक सैनिक ही समझ सकता है।
बेटी के छूते ही पिघल लगा
वीडियो का सबसे इमोशनल और दिल को छू लेने वाली पल तब आता है, जब पत्नी अपनी बेटी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाती है। जैसे ही नन्ही बच्ची अपना छोटा-सा हाथ बढ़ाकर पापा को हल्के से छू लेती है, उस एक स्पर्श ने सब कुछ बदल दिया। सैनिक की सख्त मुद्रा पल भर में टूट जाती है। भावुक होकर वह झुकता है और अपनी पत्नी और बेटी दोनों को कसकर गले लगा लेता है। आंखों से आंसू बहने लगते हैं। यह लम्हा देखकर कोई भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाता।
यह वीडियो कहां का है, इसकी सटीक जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। हालांकि, इसका भाव हर किसी को गहरे तक छू जाता है।
वीडियो देख हर किसी की आंखें हो गई नम
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो ‘realkingsgive’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जहां यह लाखों व्यूज के साथ तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने इस पर भरपूर प्रतिक्रिया दी है।
एक यूजर ने लिखा, “ये बहुत दुखद है। काश युद्ध होते ही नहीं।”
दूसरे ने कमेंट किया, “आपकी सेवा के लिए बहुत-बहुत सम्मान और सलाम सर। आपकी कुर्बानी कभी व्यर्थ नहीं जाएगी।”
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 14 April 2026 at 22:41 IST