अपडेटेड 26 July 2025 at 13:49 IST

दूर से एकटक देखता रहा, फिर आगे बढ़ा और पलक झपकते ही सांप को मुंह में दबोच लिया, कछुए का VIDEO देख लोग हैरान

Turtle eats Snake: इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक कछुआ बिजली की रफ्तार से एक सांप को निगल लेता है। वीडियो देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Follow :  
×

Share


Turtle eats Snake | Image: X

Turtle eats Snake: कभी-कभार सोशल मीडिया पर अलग-अलग जीवों के ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिन्हें देख आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। दुनियाभर में ऐसे कई पशु-पक्षी हैं जिनकी हरकतें आपको हैरान कर देंगी। ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में भी देखने के लिए मिल रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक कछुआ बिजली की रफ्तार से एक सांप को निगल लेता है।

ये वीडियो @AMAZlNGNATURE नाम के एक एक्स हैंडल ने शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। 

क्या सांप को खा सकता है कछुआ?

इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे पानी में एक कछुआ किसी बड़े से पत्थर के नीचे छुपा हुआ है। वो दूर से छुपकर एक सांप को देख रहा था। फिर वो धीरे-धीरे आगे आता है, थोड़ी देर रुकता है और एकदम से सांप को अपने मुंह में दबोच लेता है। इस वीडियो ने अब सोशल मीडिया पर एक बहस सी छेड़ दी है। एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘मुझे नहीं पता था कि कछुए सांप को खाते हैं’।

वायरल वीडियो पर क्यों छिड़ी बहस?

अब इस वायरल वीडियो पर बहस छिड़ गई है। लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। दरअसल, कुछ लोगों का ऐसा कहना है कि कछुए तो शाकाहारी होते हैं। ऐसे में वो सांप को कैसे निगल सकते हैं। हालांकि, हम आपको बता दें कि कुछ कछुए शाकाहारी होने के साथ-साथ मांसाहारी और सर्वाहारी भी होते हैं। कछुए का खाना काफी हद तक उनके जबड़े की बनावट, रहने वाली जगह और खाने की उपलब्धता पर निर्भर करता है।

ये भी पढे़ंः 7 महीने का हुआ देवोलीना भट्टाचार्जी का लाडला बेटा, कुछ लोगों ने सांवले रंग पर किया कमेंट तो फैंस ने लगा दी क्लास

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 26 July 2025 at 13:49 IST