अपडेटेड 24 October 2024 at 12:02 IST

वही चेहरा, वही अदा... दिव्या भारती का हुआ पुर्नजन्म? वायरल VIDEO ने उड़ाए होश, आपको भी लगेगा झटका!

Viral Video: इन दिनों एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसने दिव्या भारती के चाहनेवालों को उनकी याद दिला दी।

Follow :  
×

Share


Viral Video | Image: Viral

Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती (Divya Bharti) ने बॉलीवुड (Bollywood) में महज तीन साल काम किया। इन तीन सालों में उन्होंने अपने काम की बदौलत खूब पॉपुलैरिटी बटोरीं। लेकिन बेहद ही कम उम्र (19) में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आज भी उनके फैंस उन्हें याद करते हैं। खैर, इन दिनों एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसने दिव्या भारती के चाहनेवालों को उनकी याद दिला दी।

दरअसल, सोशल मीडिया ( Social Media ) पर एक लड़की की रील बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही है। इसमें वो हूबहू दिव्या भारती जैसी (Exactly like Divya Bharti) दिखाई दे रही हैं। यहां तक की उनके बाल भी दिवंगत एक्ट्रेस की तरह ही कर्ली है। इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स भी कंफ्यूज हो गए।

वही चेहरा, वही बाल... तो क्या दिव्या...!

इस वायरल वीडियो को निशा ऑफिशियल नाम की एक इंस्टा यूजर ने शेयर किया है। इसमें लड़की दिव्या भारती के गाने 'सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गया...' पर लिपसिंक करती दिख रही है। लड़की के एक्सप्रेशन, बाल और भरे चेहरे में हर किसी को दिव्या भारती की हल्की झलक देखने को मिली। आप भी इस वीडियो को देखें...

वीडियो देख कंफ्यूज हुए लोग

इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 96 हजार से ज्यादा लाइक्स और सैंकड़ों व्यूज मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने कंफ्यूज होते हुए कहा, 'क्या सच में दिव्या ने रील्स बनाई है?' दूसरे यूजर ने कहा, 'चेहरा काफी हद तक मिलता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दिव्या भारती का पुर्नजन्म हुआ है।' एक और यूजर ने कहा, 'वाकई में ये दिव्या भारती की हमशक्ल है। वही आंखें. वही बाल, वही चेहरा और वही अंदाज...।'

इसी इंस्टा हैंडल से तमाम रील शेयर की गई है जिनमें लड़की की शक्ल बहुत हद तक दिव्या भारती से मैच होती दिख रही है। वहीं कमेंट सेक्शन में हर कोई लड़की के लिपसिंक की तारीफ कर रहा है।

दिव्या भारती की कैसे हुई मौत?

बता दें कि महज 19 की उम्र में 21 फिल्में कर दिव्या भारती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गई थीं। इतना ही नहीं सिर्फ 18 साल की उम्र में शादी करने उन्होंने हर किसी को चौंका दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक हादसे में उनकी मौत हो गई। हालांकि उनकी मौत को किसी ने मर्डर तो किसी ने सुसाइड बताया। ऐसे में आज भी उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है।

यह भी पढ़ें: कुछ करा न धरा, फोकट में मिले 35 मिलियन व्यूज! इस लड़की के VIDEO में आखिर है क्या? देख चकराएगा माथा

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 24 October 2024 at 12:02 IST