अपडेटेड 29 June 2025 at 17:53 IST

बिहारी कुछ भी कर सकते हैं... इंडिया गेट के सामने Russian मैम को नचवा दिया, 1 मिलियन लोग देख चुके धमाकेदार VIDEO

Viral Video: इंस्टाग्राम पर दो रील्स धमाल मचा रही है, जिसमें दो बिहारी लड़के भोजपुरी गाने पर खुद भी ठुमके लगा रहे हैं और अपने साथ फिरंगियों को भी नचवा रहे हैं।

Follow :  
×

Share


भोजपुरी सॉन्ग पर रशियन लेडी का डांस | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसे देखने के बाद हंसी कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। ये तो आपने सुना ही होगा कि 'एक बिहारी सब पर भारी।' ये भी सुना होगा कि बिहारी अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इंस्टाग्राम पर दो रील्स धमाल मचा रही है, जिसमें दो बिहारी लड़के भोजपुरी गाने पर खुद भी ठुमके लगा रहे हैं और अपने साथ फिरंगियों को भी नचवा रहे हैं।

पहले वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़का दिल्ली के इंडिया गेट के सामने भोजपुरी सॉन्ग पर धमाकेदार डांस कर रहा है। वहां से गुजर रहे लोग भी उसकी डांस का आनंद लेते दिखे। इसी बीच एक रशियन महिला वहां आती है और लड़के के साथ भोजपुरी गाने पर जबरदस्त डांस करती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है और एक मिलियन से ज्यादा लोग इस रील को देख चुके हैं।

भोजपुरी सॉन्ग पर रशियन मैम का डांस

इसी तरह का एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस रील में भी एक बिहारी लड़का सड़क पर भोजपुरी गाने पर थिरक रहा है। तभी एक खूबसूरत विदेशी लड़की आती है और उसके साथ जमकर डांस करती है। लड़के के स्टेप्स को कॉपी करते-करते वो उसका हाथ पकड़ लेती है और फिर मजेदार डांस करते हुए दिखाई दे रही है।

भोजपुरी गाने पर विदेशी लड़कियों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आपको यकीन नहीं होगा लेकिन दोनों रील्स पर फैंस ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं और एक मिलियन से ज्यादा लोग दोनों वीडियो को देख चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: हाय रे किस्मत! टीम इंडिया चाहेगी ऋषभ पंत अब नहीं लगाएं शतक, वजह जान आपको भी लगेगा 440 वोल्ट का झटका


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 29 June 2025 at 17:53 IST