Advertisement

'अंकल बचा लो...', सिसक-सिसककर बच्ची ने लगाई गुहार, अमरूद तोड़ने पर रिटार्यड फौजी ने रस्सी से बांधकर पीटा; कलेजा चीर देगा VIDEO

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक रिटार्यड फौजी ने हैवानियत की हदें पार कर दी। एक बच्ची को महज अमरूद तोड़ने के लिए रस्सी से बांधकर पीटा।

Follow :  
×

Share


Viral Video: हिमाचल प्रदेश के ऊना से मानवता को शर्मसार कर देने वाला सामने आया है। यहां एक बच्ची को सीढ़ियों से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने रिटायर्ड फौजी के घर के बाहर लगे पेड़ से अमरूद तोड़े थे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब मर्चेंट नेवी में तैनात कैप्टन रोहित जसवाल मौके पर अचानक पहुंच गए। उन्होंने छोटी सी बच्ची को एक घर में सीढ़ियों से बंधे देखा। बच्ची को रस्सी और चुन्नी से सीढ़ियों से बड़ी ही जोर से बांधा गया था।

बच्ची ने तोड़ा अमरूद, तो हैवान बना रिटार्यड फौजी

इस दौरान बच्ची उसे छोड़ने की जोर-जोर से गुहार लगा रही थी। उसकी आंखों में आंसू और दिल में इतना डर था, कि वो बस एक ही कामना कर रही थी कि कोई उसे रिटार्यड फौजी की 'कैद' से छुड़ा ले। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बच्ची रोते-बिलखते हुए कैप्टन से कहती है कि अंकल मुझे बचा लो। हद तो तब हो गई जब बच्ची की गुहार लगाने के बाद भी आरोपी का दिल नहीं पसीजा।

मर्चेंट नेवी में तैनात कैप्टन ने छुड़ाया

रिटार्यड फौजी वीडियो में कहता सुना जा सकता है कि 'इसने हमारे अमरूद तोड़े हैं।' कैप्टन आरोपी से पूछता है कि अगर उसने अमरूद तोड़े हैं तो ऐसे मारोगे? उन्होंने आरोपी से तुरंत बच्ची को छोड़ने को कहा, लेकिन वो नहीं माना। कुछ देर बाद, मौके पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। इस घटना का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वहीं कैप्टन रोहित जसवाल ने भी साहस दिखाते हुए बच्ची को आरोपी से छुड़ाकर उसके परिजनों को सौंप दिया। साथ ही पूरे मामले की सूचना पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन को दी। इसके बाद पूरी घटना की तहकीकात हुई।

कैप्टन रोहित जसवाल ने क्या देखा?

कैप्टन रोहित जसवाल के मुताबिक, वो किसी काम से दुकान जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा की आरोपी बच्ची को घसीट रहा था। लेकिन उन्हें लगा कि वो उनकी बेटी है, इसलिए उन्होंने दखलअंदाजी नहीं की। लेकिन जब वो लौटे तो उन्होंने आरोपी को बच्ची को डंडे से पीटते देखा। इतना ही नहीं, उसे रस्सी से भी बांधा हुआ था। बाद में उन्होंने किसी तरह बच्ची को छुड़ाया। हालांकि, आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग ली।

मामले में पुलिस ने लिया एक्शन

वहीं हिमाचल प्रदेश महिला आयोग की चेयरमैन विद्या नेगी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आयोग ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है। पुलिस आरोपी रिटार्यड फौजी के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 127(2) और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 के तहत केस दर्ज कर चुकी है।

यह भी पढ़ें: परिवार ने ट्रेन को बना दिया शादी वाला घर, पूरा रेलवे कोच किया बुक; वेडिंग सेलिब्रेशन का धांसू VIDEO VIRAL

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 6 April 2026 at 11:04 IST