VIRAL: रॉन्ग साइड से आ रही कार ने मारी बाइक को जोरदार टक्कर, ‘पापा-पापा’ चिल्लाता रहा बेटा, पिता पड़ा रहा सड़क पर बेसुध, VIDEO चीर देगा दिल
Viral Video: रेकलेस ड्राइविंग को दर्शाता एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक गाड़ी रॉन्ग साइड पर चलते हुए एक बाइक को टक्कर मार देती है।
Viral Video: भारत देश में हर किसी को कहीं न कहीं पहुंचने की जल्दी है। ट्रैफिक नियमों को लोग इतना हल्के में लेते हैं कि अपनी जान तो जोखिम में डालते ही हैं, अपने साथ-साथ सड़क पर चल रहे बाकी लोगों पर भी रहम नहीं खाते। इसी को दर्शाता एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक गाड़ी रॉन्ग साइड पर चलते हुए एक बाइक को टक्कर मार देती है।
ये हैरान करने वाला वीडियो एक एक्स यूजर ने शेयर किया है जिसे देख सोशल मीडिया नेटिजंस का गुस्सा फूट पड़ा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर रेकलेस ड्राइविंग यानि लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है जिसकी वजह से हर साल लाखों लोग अपनी जान गंवाते हैं।
रॉन्ग साइड चल रही गाड़ी ने मारी बाइक को टक्कर
ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि कैसे एक सफेद रंग की गाड़ी तेज स्पीड में सड़क की गलत दिशा यानि रॉन्ग साइड पर चल रही थी जहां उसने कंट्रोल खो दिया और सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई। ये वीडियो कब का और कहां है, इसकी पुष्टि रिपब्लिक भारत नहीं करता है लेकिन देखने में ये किसी हाइवे का लग रहा है।
वो गाड़ी इतनी तेज स्पीड में आ रही थी कि पूरी सड़क पर धुआं-धुआं हो गया। बाइक पर बाप-बेटे सफर कर रहे थे। टक्कर लगने से बाप अलग दिशा में तो बेटा कहीं ओर जाकर गिर पड़ा। वीडियो के अंत में उस लड़के को दर्द से ‘पापा, पापा’ भी चिल्लाते सुना जा सकता है। इस दुख भरे पल ने सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिल चीर दिया है। खबरों की माने तो, बाइक चलाने वाले आदमी ने एक्सीडेंट के बाद दम तोड़ दिया।
रेकलेस ड्राइविंग को लेकर कड़ी सजा की मांग
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्स यूजर ने लिखा- "एक परिवार एकदम साफ सड़क पर बाइक पर जा रहा है। वे सही स्पीड और सही रोड पर चल रहे हैं और अचानक एक बेवकूफ ड्राइवर पूरी रफ्तार से गलत दिशा से आकर बाइक को टक्कर मार देता है और एक परिवार को तबाह कर देता है। 'पापा, पापा, पापा' की चीखें आपका दिल दहला देंगी"।
अब वीडियो देख लोग ऐसे लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं। एक ने लिखा- ‘लोग कभी नहीं सीखते क्योंकि उन्हें सिस्टम को अपनी जेब में रखना आता है’। दूसरा कमेंट करता है- ‘कुछ पैसे और कुछ बूंद पेट्रोल बचाने के लिए लोग इस कार ड्राइवर की तरह ही गाड़ी चलाने के नाम पर पागलपन भरी हरकतें करते हैं’। नेटिजंस ऐसे लोगों को उम्रकैद की सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं जिनकी गलती की वजह से किसी और मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ती है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 27 April 2026 at 19:03 IST