बीच सफर में शुरू हुआ लेबर पेन, तो ट्रेन का डिब्बा बना डिलीवरी रूम, यात्रियों की मदद से महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Mangaluru: मंगलुरु-बेंगलुरु एक्सप्रेस में अचानक बेबी की किलकारी गूंजने लगी जब एक प्रेग्नेंट महिला की डिलीवरी हुई। यहां ट्रेन के एक कोच को डिलीवरी रूम में बदल दिया गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Baby On Board? Karnataka Woman Delivers Baby On Mangaluru-Bengaluru Train As Co-Passengers Step In
Karnataka Woman Delivers Baby On Mangaluru-Bengaluru Train | Image: Republic

Mangaluru: मंगलुरु-बेंगलुरु एक्सप्रेस में अचानक बेबी की किलकारी गूंजने लगी जब एक प्रेग्नेंट महिला की डिलीवरी हुई। पोन्नम्मा नाम की यह महिला मंगलुरु से मैसूरु की यात्रा कर रही थी, तभी बीच सफर में उसे लेबर पेन शुरू हो गया। ट्रेन में उस समय कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था तो वहीं बैठे यात्रियों ने ही महिला को बेबी को जन्म देने में मदद की।

इसके बाद ट्रेन के एक कोच को डिलीवरी रूम में बदल दिया गया। अगले 30 मिनट तक महिलाओं की मदद से उस प्रेग्नेंट महिला की डिलीवरी सफलतापूर्वक हो पाई।

ट्रेन में हुई महिला की डिलीवरी

ट्रेन के यात्रियों ने इमरजेंसी मेडिकल सिचुएशन को देखते हुए तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचना दे दी जिसके बाद बंटवाल तालुक के बी.सी. रोड स्टेशन पर ट्रेन को कुछ समय के लिए रोकने की परमिशन मिली। प्लान ये था कि एक मेडिकल टीम ट्रेन में चढ़ेगी और डिलीवरी करेगी लेकिन डॉक्टर्स कथित तौर पर समय पर नहीं पहुंच पाए थे। यही कारण है कि यात्रियों को ही ये जिम्मेदारी अपने हाथों में लेनी पड़ी। 

कैसी है जच्चा-बच्चा की हालत?

मामला बिगड़ता जा रहा था और पोन्नम्मा को हेवी ब्लीडिंग हो रही थी, वहां मौजूद महिलाओं ने बेडशीट और शॉल के जरिए एरिया को कवर किया और बेबी की डिलीवरी में मदद की। डिलीवरी होने के बाद, इमरजेंसी सर्विस ने दोनों मां और नवजात शिशु को मंगलुरु के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। 

Advertisement

अस्पताल अधिकारियों ने पुष्टि की है कि काफी खून बह जाने की वजह से पोन्नम्मा को इलाज की जरूरत थी लेकिन अब जच्चा और बच्चा दोनों की हालत ठीक है और डॉक्टरों की निगरानी में है। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर सामने आई, नेटिजंस के बीच इसने बहस छेड़ दी है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मेडिकल की कमी पर लोगों ने गंभीर चिंता जताई है। समय पर इलाज न मिल पाने पर महिला की जान भी जा सकती थी, लेकिन नेटिजंस उन महिलाओं को सलाम कर रहे हैं जिन्होंने ट्रेन में ही पोन्नम्मा को बेबी को जन्म देने में मदद की।

ये भी पढे़ंः Viral Video: 'आखिर मैं क्या पहनूं?', लड़की के सामने 'गंदी हरकत' करने लगा शख्स, उसने रिकॉर्ड कर लिया वीडियो और फिर..…

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड