तमिलनाडु में आसमान को चीरता हुआ उठा विशाल बवंडर, रोंगटे खड़े कर देगा यह वायरल वीडियो
TamilNadu Tornado Video: तमिलनाडु के तूतीकोरिन से हाल ही में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां आसमान में एक बेहद दुर्लभ टॉर्नेडो देखा गया है। जिसका वीडियो बेहद वायरल हो रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
TamilNadu Tornado Video: तमिलनाडु के तूतीकोरिन से प्रकृति का एक ऐसा हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया है, जिसे देखकर स्थानीय लोग दंग रह गए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो बेहद तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आसमान से बादलों की एक पतली, घूमती हुई रस्सी जैसी आकृति सीधे जमीन की तरफ आती है और देखते ही देखते एक भयानक बवंडर का रूप ले लेती है। यह खौफनाक और अनोखा नजारा जिसने भी देखा, उसकी आंखें फटी की फटी रह गईं।
आखिर क्या है यह रहस्यमयी घटना?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह कोई सामान्य चक्रवात या हवा का झोंका नहीं है। दृश्यों के आधार पर इसे एक 'लैंडस्पाउट' टॉर्नेडो माना जा रहा है।
कैसे बनता है लैंडस्पाउट?
यह बवंडर तब आकार लेता है जब जमीन के ठीक ऊपर मौजूद हवा अचानक तेजी से चक्राकार गति में घूमने लगती है।
जैसे-जैसे इसकी गति बढ़ती है, यह घूमती हुई हवा ऊपर की ओर उठती है और आसमान में सीधे बादलों से जाकर जुड़ जाती है। दूर से देखने पर यह किसी विशाल घूमती हुई नली की तरह जाता है और फिर एक बवंडर बन जाता है।
वीडियो में दिखा कुदरत का रौद्र रूप
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बादलों से निकली यह घूमती हुई हवा की नली जैसे ही जमीन को छूती है, वैसे ही वहां मौजूद धूल, मिट्टी और मलबे का एक जोरदार गुबार आसमान की तरफ उठने लगता है। इस घटना से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। आपको बता दें, भारत में टॉर्नेडो जैसी खतरनाक प्राकृतिक घटनाएं पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में ही देखने को मिलती हैं, वह भी मुख्य रूप से प्री-मानसून सीजन के दौरान।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 21 June 2026 at 20:36 IST