VIDEO VIRAL: राजस्थान के जोधपुर में प्यार करने वालों को मिली तालिबानी सजा, प्रेमी-प्रेमिका को अपमानित कर सार्वजनिक रूप से किया मुंडन

राजस्थान के जोधपुर जिले के खुड़ियाला गांव में समाज के रीति-रिवाजों के खिलाफ प्रेम संबंध रखने के आरोप में एक युवक और युवती को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। अब घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

राजस्थान के जोधपुर में  प्रेमी-प्रेमिका को प्यार करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। समाज ने दोनों को 'तालिबानी सजा' सुना दी और अपमानित करते हुए सार्वजनिक रूप से दोनों का मुंडन कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद समाज के इस फैसले पर सवाल उठ रहे हैं।  ग्रामीण एसपी ने भी घटना का संज्ञान लिया है और कार्रवाई की बात की है।

मामला जिले के खुड़ियाला गांव का बताया जा रहा है।  समाज के रीति-रिवाजों के खिलाफ प्रेम संबंध रखने के आरोप में एक युवक और युवती को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। कथित तौर पर भीड़ ने दोनों का सिर मुंडवा दिया। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोग युवक और युवती का सार्वजनिक रूप से मुंडन करते दिख रहे हैं।

प्यार करने की ऐसी सजा पर उठे सवाल

इस अमानवीय कृत्य को कई लोग ‘तालिबानी सजा’ बता रहे हैं। आरोप है कि गांव वालों ने कानून अपने हाथ में लेते हुए जोड़े को बेरहमी से बेइज्जत किया। समाज की रीति-रिवाज से बाहर प्रेम करने पर कार्रवाई का दावा किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। ग्रामीण एसपी पंकज यादव ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें:  IIT बॉम्बे में साहिल के साथ क्या हुआ था? CCTV फुटेज आया सामने-VIDEO

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 23 September 2026 at 23:10 IST